November 6, 2026 · Vacancy

TMC Research Project Manager Recruitment 2026: रिसर्च प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर निकली भर्ती, ₹55,000 मिलेगी सैलरी

TMC Research Project Manager Recruitment 2026: टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। Tata Memorial Centre की ओर से Research Project Manager के पद पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को एक पद पर नौकरी पाने का मौका दिया जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

इस भर्ती में खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवार को हर महीने ₹55,000 का वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में जरूरी डिग्री और अनुभव होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 12 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य हैं, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन कर देना चाहिए।

TMC Research Project Manager Recruitment 2026: Overview

Article NameTMC Research Project Manager Recruitment 2026
भर्ती संस्थाTata Memorial Centre
पद का नामResearch Project Manager
कुल पद01
विज्ञापन संख्याTMC/AD/179/2026
अप्लाइ मोड ऑनलाइन
मासिक वेतन₹55,000
अंतिम तारीख12 नवंबर 2026
Official Websitehttps://tmc.gov.in/

TMC Research Project Manager Recruitment 2026

Tata Memorial Centre की ओर से यह भर्ती एक विशेष रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए निकाली गई है। इस भर्ती का विज्ञापन नंबर TMC/AD/179/2026 है। इसके तहत Research Project Manager का केवल एक पद भरा जाएगा। यह नियुक्ति शुरुआत में छह महीने के लिए होगी। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती न हो।

TMC Research Project Manager Bharti 2026 Qualification

टीएमसी रिसर्च प्रोजेक्ट मैनेजर वैकन्सी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी जरूरी है। इस पद के लिए अलग-अलग योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। उम्मीदवार के पास M.Sc. in Life Science के साथ Clinical Research में Post Graduate Diploma होना चाहिए। इसके अलावा M.Pharm के साथ Clinical Research में PG Diploma, M.Sc. in Clinical Research या Pharm.D. की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के साथ उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल का संबंधित कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। यह अनुभव डिग्री पूरी करने के बाद का होना चाहिए।

TMC Research Project Manager Vacancy 2026 Age limit

इस भर्ती में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है। जिसमें आयु सीमा के रिकॉर्डिंग सारी इनफार्मेशन दी गई है। 

How To Apply For TMC Research Project Manager Bharti 2026?

TMC रिसर्च प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। चलिए हम लोग नीचे जानते हैं कि टीएमसी रिसर्च प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? उम्मीदवार नीचे बताई गई आसान प्रक्रिया को अपनाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले Tata Memorial Centre की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को खोलें।
  • Research Project Manager Recruitment 2026 की जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद Online Application के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भरें और उपलब्ध निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी एक बार फिर जांच लें।
  • इसके बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए आवेदन का प्रिंट या उसकी कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

TMC Research Project Manager Recruitment 2026 Important Date

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय तक आवेदन न टालें। कई बार वेबसाइट पर अधिक लोगों के आने से फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है। 

आवेदन करने से पहले अपनी डिग्री, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखें। यदि उम्मीदवार पहले से TMC में कार्यरत हैं तो उन्हें अपने वर्तमान विभागाध्यक्ष या Principal Investigator से NOC जमा करना होगा। इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने पर सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं। बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसलिए यात्रा की योजना बनाते समय इस बात का ध्यान रखें।

TMC Research Project Manager Recruitment 2026: Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related TMC Research Project Manager Recruitment 2026

Q. टीएमसी रिसर्च प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में Research Project Manager के कुल एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।

Q. टीएमसी रिसर्च प्रोजेक्ट मैनेजर वैकेन्सी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q. टीएमसी रिसर्च प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए कितनी सैलरी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवार को हर महीने ₹55,000 वेतन दिया जाएगा।