Sahara India Refund Status 2026: सहारा इंडिया में फंसा पैसा कब मिलेगा? जानें ऑनलाइन रिफंड पाने का पूरा तरीका

Sahara India Refund Status 2026 : देश के लाखों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई सहारा इंडिया में जमा की थी। किसी ने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे बचाए थे, तो किसी ने अपने बुढ़ापे और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर निवेश किया था। लेकिन समय बीतने के बाद भी बहुत से लोगों को उनका पैसा वापस नहीं मिल पाया। ऐसे में निवेशक लंबे समय से अपने पैसों का इंतजार कर रहे हैं।
अब साल 2026 में सहारा इंडिया रिफंड को लेकर एक बार फिर लोगों के बीच उम्मीद बढ़ी है। केंद्र सरकार ने CRCS-Sahara Refund Portal के माध्यम से पात्र निवेशकों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू की है। सरकार के अनुसार, 8 सितंबर 2026 तक 41.56 लाख से अधिक निवेशकों को करीब 9,267 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। अगर आपका पैसा भी सहारा इंडिया में फंसा हुआ है, तो आपके लिए रिफंड की प्रक्रिया और आवेदन की जानकारी जानना जरूरी है। आइए जानते हैं Sahara India Refund 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी।
Sahara India Refund 2026: Overview
| Article Name | Sahara India Refund Status 2026 Ko Kaise Check Kare? |
|---|---|
| रिफंड प्रक्रिया का नाम | CRCS-सहारा रिफंड |
| योजना का मुख्य उद्देश्य | पात्र निवेशकों की जमा राशि वापस करना |
| पोर्टल शुरू होने की तारीख | 18 जुलाई 2023 |
| पोर्टल दोबारा शुरू होने की तारीख | सितंबर 2026 |
| पैसे मिलने का तरीका | सीधे बैंक खाते में |
| बैंक खाते की शर्त | आधार से जुड़ा बैंक खाता होना जरूरी |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों की जांच |
| रिफंड की अंतिम समय सीमा | 31 दिसंबर 2026 |
| नया रिफंड आवेदन पोर्टल | https://mocrefund.crcs.gov.in |
| आवेदन में सुधार करने का पोर्टल | https://mocresubmit.crcs.gov.in |
Sahara India Refund Status 2026 क्या है?
Sahara India Refund सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन रिफंड प्रक्रिया है। इसके माध्यम से सहारा ग्रुप की कुछ सहकारी समितियों में पैसा जमा करने वाले पात्र लोगों को उनकी जमा राशि वापस दिलाई जा रही है। इस प्रक्रिया को केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार यानी CRCS के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया है, जहां निवेशक घर बैठे अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस पूरी प्रक्रिया में निवेशक की पहचान और जमा किए गए पैसों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाती है। आवेदन सही पाए जाने पर पात्र निवेशक के आधार से जुड़े बैंक खाते में पैसा भेजा जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रिफंड सुविधा सहारा की सभी कंपनियों के लिए नहीं है। यह फिलहाल सरकार द्वारा बताई गई चार सहकारी समितियों के पात्र निवेशकों के लिए है।
Sahara India Refund 2026 के लिए कौन पात्र है?
हर सहारा निवेशक इस रिफंड योजना का लाभ नहीं ले सकता। सरकार ने इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं। इस योजना में मुख्य रूप से इन चार सहकारी समितियों के निवेशक शामिल हैं, जो निचे निम्न है।
- Sahara Credit Cooperative Society Ltd.
- Saharayn Universal Multipurpose Society Ltd.
- Humara India Credit Cooperative Society Ltd.
- Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd.
अगर आपने इन समितियों में पैसा जमा किया था, तो आप निर्धारित नियमों के अनुसार रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास जमा राशि से जुड़े प्रमाण होने चाहिए। जैसे कि जमा प्रमाणपत्र, रसीद या पासबुक। आपकी पहचान और बैंक खाते की जानकारी भी सही होनी चाहिए।
Sahara India Refund Online Apply 2026 कैसे करें?
अगर आपने अभी तक रिफंड के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एजेंट या दूसरे व्यक्ति के पास जाने की जरूरत नहीं है।
- सबसे पहले CRCS Sahara Refund Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://mocrefund.crcs.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट खुलने के बाद जमाकर्ता पंजीकरण या लॉगिन का विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से जरूरी सत्यापन पूरा करें।
- अब अपनी जमा राशि और सदस्यता से जुड़ी जानकारी भरें।
- मांगे गए दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करें।
- आवेदन में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से जांच लें।
- इसके बाद आवेदन सबमिट कर दें।
- आवेदन पूरा होने पर मिलने वाली रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।
सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस को कैसे चेक करें?
जिन लोगों ने पहले ही रिफंड के लिए आवेदन कर दिया है, वे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।
- इसके लिए आपको आधिकारिक CRCS-Sahara Refund Portal पर जाना होगा। वहां लॉगिन करके अपने आवेदन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
- आवेदन की स्थिति में आपको पता चल सकता है कि आपका दावा जांच में है, उसमें कोई कमी पाई गई है या फिर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।
- अगर आपका आवेदन काफी समय से लंबित है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी देखें और जरूरत पड़ने पर संबंधित दस्तावेजों की जांच करें।
- अगर आवेदन में कोई कमी बताई गई है, तो उसे ठीक करना जरूरी है। इसके लिए सरकार ने अलग से री-सबमिशन पोर्टल भी उपलब्ध कराया है।
Sahara India Refund 2026 में पैसा कब मिलेगा?
सहारा निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनका पैसा आखिर कब वापस आएगा। सरकार की ओर से रिफंड की प्रक्रिया जारी है, लेकिन सभी निवेशकों को एक ही दिन पैसा मिलने की गारंटी नहीं है। 8 सितंबर 2026 को जारी सरकारी जानकारी के अनुसार, अब तक 41,56,711 निवेशकों को लगभग 9,267 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके थे। वहीं करीब 20 लाख आवेदन जांच और प्रक्रिया के लिए बाकी थे।
सरकार ने बताया कि पोर्टल को दोबारा सुचारु करके लंबित आवेदनों की जांच और भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई है। फरवरी 2026 में सरकार ने जानकारी दी थी कि सत्यापित दावों पर फिलहाल प्रति पात्र निवेशक अधिकतम 50,000 रुपये तक भुगतान किया जा रहा है। भुगतान सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने पात्र निवेशकों को रिफंड देने की समय सीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाई है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर निवेशक को इसी तारीख तक निश्चित रूप से पैसा मिल जाएगा। भुगतान दस्तावेजों की जांच और पात्रता पर निर्भर करेगा।
Sahara India Refund 2026: Links
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQ’s Related Sahara India Refund 2026
निवेशक सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://mocrefund.crcs.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ सहारा की चार निर्धारित सहकारी समितियों के पात्र निवेशकों को मिलेगा। इसके लिए जमा राशि का सही प्रमाण होना जरूरी है।
अगर आवेदन में कोई कमी बताई जाती है, तो निवेशक आधिकारिक री-सबमिशन पोर्टल पर जाकर बताई गई कमी को ठीक कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज दोबारा जमा कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम Shri Prakash है। मैं NaukriCharcha.in का एक लेखक और ब्लॉगर भी हूँ। मेरे पास वर्ष 2020 से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। मैं सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों, एडमिट कार्ड, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और महत्वपूर्ण समाचारों से संबंधित जानकारी पाठकों तक सरल एवं व्यवस्थित तरीके से पहुँचाने में रुचि रखता हूँ।