Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Bharti 2026: 10 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं और 10वीं पास के लिए मौका, जाने आवेदन प्रक्रिया

Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Bharti 2026 :- हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए जल शक्ति विभाग की यह भर्ती बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। विभाग ने पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी किया था। इस भर्ती की खास बात यह है कि अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है।
यह भर्ती हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग के प्रागपुर डिवीजन से जुड़ी हुई है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना था। हालांकि, इस भर्ती के लिए दी गई अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 रखी गई थी। नीचे के आर्टिकल में हम लोग जानने वाले हैं कि हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें और हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?
Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026: Overview
| Article Name | Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Bharti 2026 |
| विभाग का नाम | हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग |
| पदों के नाम | Para Pump Operator, Para Fitter, Multipurpose Worker |
| कुल पद | 10 |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
| आयु सीमा | 18 से 45 वर्ष |
| Official Website | jsv.hp.gov.in |
Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Vacancy 2026
इस भर्ती को टोटल 10 पदों के लिए निकल गया था। इनमें पैरा पंप ऑपरेटर के 4 पद, पैरा फिटर के 2 पद और मल्टीपर्पज वर्कर के 4 पद शामिल हैं। हर पद की जिम्मेदारी अलग अलग है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि उनकी योग्यता किस पद के लिए परफेक्ट है। पैरा पंप ऑपरेटर का काम पानी की आपूर्ति से जुड़ी पंप व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में सहायता करना होता है। पैरा फिटर के पद पर फिटिंग और प्लंबिंग से जुड़े कार्य होते हैं।
HP Jal Shakti Vibhag Bharti 2026 Qualification
ऐसे बहुत सारे इच्छुक उम्मीदवार होंगे तो जानना चाह रहे होंगे कि एचपी जल शक्ति विभाग भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है? जानकारी हेतु आपको बता दें कि पैरा पंप ऑपरेटर के पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, पंप मैकेनिक, मोटर मैकेनिक या संबंधित पंप संचालन एवं रखरखाव ट्रेड में मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। पैरा फिटर के पद के लिए 10वीं पास होने के साथ फिटर या प्लंबर ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। मल्टीपर्पज वर्कर के पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है।
HP Jal Shakti Vibhag Bharti 2026 Age Limit
अब हम लोग जानेंगे कि एचपी जल शक्ति विभाग वैकेंसी 2026 के लिए आयु सीमा कितनी है? इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई थी।
HP Jal Shakti Vibhag Vacancy 2026 Salary
इस भर्ती में पद के अनुसार मासिक सैलरी को निर्धारित किया गया था। पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर के पदों के लिए ₹7,100 प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। जबकि मल्टीपर्पज वर्कर के पद पर ₹6,000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
Jal Shakti Vibhag Bharti 2026 Selection Process
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए दस्तावेजों की जांच और स्किल या फिजिकल टेस्ट जैसी प्रक्रियाएं निर्धारित की गई थीं। विभाग उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, संबंधित ट्रेड के प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर सकता है। तकनीकी पदों के लिए संबंधित काम की जानकारी और व्यावहारिक कौशल महत्वपूर्ण हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और आवेदन से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। चयन की पूरी प्रक्रिया और किसी भी टेस्ट की तारीख के लिए विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को ही अंतिम मानें।
How to Apply for Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Bharti 2026?
इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन और निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना था। इसके बाद फॉर्म में नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानी से भरने थे।
आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, पहचान पत्र और नोटिफिकेशन में बताए गए अन्य दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित करके अपलोड करना था। सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन पत्र को नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित कार्यालय के पते पर भेजना था।
Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Bharti 2026 Documents
- 8वीं या 10वीं की मार्कशीट
- संबंधित ITI या कौशल विकास प्रमाणपत्र,
- आयु प्रमाण
- पहचान पत्र
- यदि उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी के तहत आयु में छूट या किसी अन्य लाभ का दावा करता है, तो संबंधित प्रमाणपत्र
Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026: Links
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQ’s Related Himachal Pradesh Jal Shakti Vibhag Bharti 2026
दिए गए भर्ती नोटिस के अनुसार कुल 10 पद हैं।
पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर को ₹7,100 प्रति माह तथा मल्टीपर्पज वर्कर को ₹6,000 प्रति माह सैलरी दिया जाएगा।
आवेदन ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना था या नोटिफिकेशन में बताए गए तरीके से भेजना था।

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम Shri Prakash है। मैं NaukriCharcha.in का एक लेखक और ब्लॉगर भी हूँ। मेरे पास वर्ष 2020 से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। मैं सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों, एडमिट कार्ड, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और महत्वपूर्ण समाचारों से संबंधित जानकारी पाठकों तक सरल एवं व्यवस्थित तरीके से पहुँचाने में रुचि रखता हूँ।