Indane Gas e-KYC Online 2026: घर बैठे इंडेन गैस की ई-केवाईसी कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Indane Gas e-KYC Online 2026: अगर आपके घर में इंडेन गैस कनेक्शन है, तो आपके लिए e-KYC करवाना जरूरी हो सकता है। सरकार की ओर से LPG गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड से बायोमेट्रिक पहचान की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब उपभोक्ता घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से भी Indane Gas e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
खास बात यह है कि इंडेन गैस की KYC करने के लिए आपको IndianOil ONE ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप की जरूरत होगी। जिन उपभोक्ताओं की बायोमेट्रिक पहचान पहले ही पूरी हो चुकी है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि Indane Gas e-KYC Online 2026 क्या है?, इंडेन गैस ई-केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें 2026? इसे कैसे पूरा करें और इसके लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
Indane Gas e-KYC Online 2026: Overview
| Article Name | Indane Gas E-Kyc Online Apply Kaise Kare 2026? |
|---|---|
| प्रक्रिया का नाम | Indane Gas e-KYC / Biometric Aadhaar Authentication |
| गैस कंपनी | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IndianOil) |
| गैस ब्रांड | Indane LPG |
| eKYC का उद्देश्य | ग्राहक की आधार आधारित पहचान की पुष्टि |
| ऑनलाइन तरीका | IndianOil ONE ऐप |
| पहले eKYC पूरी है? | दोबारा कराने की जरूरत नहीं, जब तक कंपनी विशेष रूप से न कहे |
| गैस आपातकालीन नंबर | 1906 |
| Official Website | https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html |
Indane Gas e-KYC Online 2026 क्या है?
Indane Gas e-KYC एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से गैस कनेक्शन रखने वाले व्यक्ति की पहचान आधार कार्ड और बायोमेट्रिक जानकारी के जरिए की जाती है। इसमें उपभोक्ता के चेहरे की पहचान करके यह जांच की जाती है कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है या नहीं। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी को सही रखना और सरकारी सब्सिडी का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना है।
जिन लोगों ने अभी तक अपनी आधार बायोमेट्रिक पहचान पूरी नहीं की है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए। सरकार के 1 अक्टूबर 2026 से लागू नियम के अनुसार, सब्सिडी के साथ घरेलू LPG सिलेंडर लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार पहचान पूरी होना जरूरी है।
Indian Gas e-KYC Online 2026 Documents
अगर आप अपने मोबाइल से इंडेन गैस की KYC करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए। इनके बिना ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो सकती है।
- आधार कार्ड।
- इंडेन गैस कनेक्शन।
- गैस कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर।
- स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन।
- IndianOil ONE मोबाइल ऐप।
- Aadhaar FaceRD ऐप।
- गैस कनेक्शन की LPG ID।
ध्यान रखें कि आधार कार्ड में आपकी जानकारी सही होनी चाहिए। साथ ही, मोबाइल ऐप केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक माध्यम से ही डाउनलोड करें।
Read More :- Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026
इंडेन गैस ई-केवाईसी ऑनलाइन 2026 कैसे करें?
इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए घर बैठे KYC पूरी करने की सुविधा उपलब्ध है। आप नीचे बताए गए आसान तरीकों को अपनाकर अपने मोबाइल से यह काम कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद Aadhaar FaceRD ऐप भी इंस्टॉल करें।
- अब IndianOil ONE ऐप को खोलें और अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें।
- जरूरत पड़ने पर अपने इंडेन गैस कनेक्शन की 16 अंकों वाली LPG ID को ऐप में लिंक करें।
- इसके बाद ऐप में My Profile के विकल्प पर जाएं।
- अब LPG Details में जाकर Indane Details का विकल्प खोलें।
- यहां आपको ReKYC या e-KYC का विकल्प दिखाई दे सकता है।
- इस विकल्प पर क्लिक करके जरूरी शर्तों को पढ़ें और अपनी सहमति दें।
- अब Face Scan के विकल्प पर क्लिक करें।
- Aadhaar FaceRD ऐप की मदद से अपने चेहरे की पहचान पूरी करें।
- पहचान सफल होने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
इस तरह आपकी ऑनलाइन बायोमेट्रिक पहचान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आवेदन जमा होने के बाद ऐप में उपलब्ध जानकारी के अनुसार अपना KYC स्टेटस जरूर देखें।
मोबाइल से KYC नहीं होने पर क्या करें?
कई बार मोबाइल में इंटरनेट की समस्या, कैमरे की खराब गुणवत्ता या आधार से जुड़ी जानकारी में अंतर होने के कारण ऑनलाइन KYC पूरी नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास KYC पूरी करने के दो अन्य आसान तरीके हैं। जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताए गए हैं।
- गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय: जब आपके घर सिलेंडर लेकर डिलीवरी कर्मचारी आए, तब आप उससे बायोमेट्रिक आधार पहचान पूरी करने के लिए कह सकते हैं। वह कंपनी के मोबाइल ऐप की मदद से आपकी पहचान कर सकता है।
- गैस एजेंसी पर जाकर: आप अपने नजदीकी इंडेन गैस वितरक के कार्यालय में जाकर भी KYC करवा सकते हैं। वहां आधार कार्ड और गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी लेकर जाएं। एजेंसी के कर्मचारी आपको पूरी प्रक्रिया समझा देंगे।
Indane Gas e-KYC Online 2026 Benefits
इंडेन गैस की e-KYC पूरी करने से उपभोक्ता की पहचान और गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी का सही मिलान हो जाता है। इससे सरकारी सहायता सही पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। इसके कुछ मुख्य फायदे इस प्रकार हैं जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताए गए हैं।
- घर बैठे मोबाइल से KYC करने की सुविधा।
- गैस कनेक्शन की पहचान का सत्यापन।
- पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलने की प्रक्रिया में मदद।
- गलत और दोहरे गैस कनेक्शन की पहचान में सहायता।
- गैस एजेंसी जाने की परेशानी से बचाव।
Indian Gas e-KYC Online 2026 Important Points
1 अक्टूबर 2026 से जिन घरेलू LPG उपभोक्ताओं की बायोमेट्रिक आधार पहचान बाकी है, उनके लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग पर इसका असर पड़ सकता है। पहले से KYC पूरी कर चुके उपभोक्ताओं को दोबारा यह प्रक्रिया नहीं करनी है। जो उपभोक्ता बायोमेट्रिक पहचान नहीं करवाना चाहते या किसी कारण से नहीं कर पा रहे हैं, वे अपनी पसंद कंपनी के डिजिटल माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। ऐसी स्थिति में बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर उपलब्ध 5 या 10 किलो के सिलेंडर दिए जा सकते हैं, स्थानीय उपलब्धता के अनुसार।
Indian Gas e-KYC Online Kaise Kare 2026: Links
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQ’s Related Indane Gas E-Kiss Online 2026
आप अपने मोबाइल में IndianOil ONE और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करके फेस स्कैन के माध्यम से घर बैठे e-KYC पूरी कर सकते हैं।
इसके लिए IndianOil ONE ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप की जरूरत होती है।

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम Shri Prakash है। मैं NaukriCharcha.in का एक लेखक और ब्लॉगर भी हूँ। मेरे पास वर्ष 2020 से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। मैं सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों, एडमिट कार्ड, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और महत्वपूर्ण समाचारों से संबंधित जानकारी पाठकों तक सरल एवं व्यवस्थित तरीके से पहुँचाने में रुचि रखता हूँ।