November 17, 2026 · Vacancy

RRC NR Apprentice Bharti 2026: रेलवे में 4651 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और ITI पास उम्मीदवार करें ऑनलाइन आवेदन

RRC NR Apprentice Bharti 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे की ओर से Apprentice Bharti 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 4651 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को ट्रेनिंग का मौका दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 10वीं पास और ITI करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अगर आपने भी 10वीं के बाद ITI किया है और रेलवे में काम सीखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर हो सकता है। आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। जो नीचे के आर्टिकल में विस्तार पूर्वक बताया गया है जैसे की आरआरसी एनआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?

RRC NR Apprentice Bharti 2026: Overview

Article NameRRC NR Apprentice Bharti 2026
विभागनॉर्दर्न रेलवे
पद का नामAct Apprentice
कुल पद4651
आवेदन शुरू11 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 दिसंबर 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
मेरिट लिस्टफरवरी 2027 (संभावित)
Official Websitehttps://rrcnr.org/

RRC NR Apprentice Bharti 2026

नॉर्दर्न रेलवे ने Apprentice के कुल 4651 ट्रेनिंग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती Apprentices Act 1961 के तहत की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के अलग-अलग डिवीजन, यूनिट और वर्कशॉप में ट्रेनिंग दी जाएगी। इस भर्ती में लखनऊ, दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद और जम्मू क्लस्टर शामिल हैं। उम्मीदवारों को अपने ITI ट्रेड के अनुसार सही क्लस्टर और यूनिट का चुनाव करना होगा।

RRC NR Apprentice Recruitment 2026 Dates

RRC NR Apprentice भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। 

  • नोटिफिकेशन जारी: 6 नवंबर 2026
  • आवेदन शुरू: 11 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2026
  • मेरिट लिस्ट: फरवरी 2027 (संभावित)

RRC NR अप्रेंटिस 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में अलग-अलग क्लस्टर के लिए पद तय किए गए हैं। सबसे अधिक पद लखनऊ क्लस्टर में रखे गए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने ट्रेड के अनुसार उपलब्ध सीटों की जानकारी जरूर देख लें, जो  नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताई गई है।

क्लस्टरपदों की संख्या
लखनऊ1525
दिल्ली1312
अंबाला979
फिरोजपुर740
मुरादाबाद63
जम्मू32
कुल पद4651

RRC NR Apprentice Bharti 2026 Qualification

RRC NR अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ITI सर्टिफिकेट NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान का होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट अभी नहीं आया है, उन्हें आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई शर्तें देखनी चाहिए, जो उनके आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। 

RRC NR Apprentice Recruitment 2026 Age limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र की बात की जाए तो उसकी उम्र नीचे विस्तार पूर्वक बताई गई है जो कैटेगरी के हिसाब से अलग अलग निर्धारित की गई है। 

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

  • SC/ST उम्मीदवार: 5 वर्ष
  • OBC उम्मीदवार: 3 वर्ष
  • PwBD उम्मीदवार: 10 वर्ष
  • आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

RRC NR Apprentice Vacancy 2026 Application Fee 

इस भर्ती में सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। इस भर्ती की एक खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

How To Apply For RRC NR Apprentice Bharti 2026?

इस भर्ती में आवेदन करने की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक डिटेल में स्टेप बाई स्टेप नीचे बताइए जिससे फॉलो करके आप आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले नॉर्दर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://rrcnr.org/  पर जाएं।
  • होम पेज पर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक को खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • 10वीं और ITI के अंक तथा अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • अपने ITI ट्रेड के अनुसार सही क्लस्टर और यूनिट चुनें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

RRC NR Apprentice Bharti 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related RRC NR Apprentice Bharti 2026

Q. आरआरसी एनआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 4651 Apprentice ट्रेनिंग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Q. आरआरसी एनआर अप्रेंटिस वैकेन्सी 2026 में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।