November 18, 2026 · Yojana

Mukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27: पशुपालकों को मिलेंगे ₹5 प्रति लीटर, जानें पूरी जानकारी

Mukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27: राजस्थान सरकार की ओर से पशुपालन और दूध उत्पादन से जुड़े लोगों के लिए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के पशुपालकों को आर्थिक मदद देना और उन्हें दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है। गांवों में बहुत से परिवार ऐसे हैं जिनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा गाय और भैंस के दूध पर निर्भर करता है। ऐसे परिवारों को दूध बेचने पर मिलने वाली राशि के अलावा सरकार की तरफ से भी आर्थिक सहायता दी जाती है। 

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना 2026-27 के तहत पात्र दूध उत्पादकों को हर लीटर दूध पर 5 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 में इस योजना के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया है। सरकार के अनुसार इससे लगभग 5 लाख पशुपालकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप भी राजस्थान के रहने वाले हैं और दूध का व्यवसाय करते हैं तो यह योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं कि इस योजना मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना 2026-27 क्या है? और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना में आवेदन कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी नीचे निम्नलिखित प्रकार से विस्तार पूर्वक बताई गई है। 

Mukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27: Overview

Article NameMukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27
योजना का नाममुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना
राज्यराजस्थान
वित्तीय वर्ष2026-27
लाभ5 रुपये प्रति लीटर दूध
बजट प्रावधान700 करोड़ रुपये
संभावित लाभार्थीलगभग 5 लाख पशुपालक
संबंधित व्यवस्थाराजस्थान सहकारी डेयरी संघ और जिला दुग्ध संघ

Mukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27 क्या है?

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसे शुरू करने का उद्देश्य दूध बेचकर अपना परिवार चलाने वाले पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने में मदद करना है। अक्सर पशुपालकों को पशुओं के चारे, दवाई, देखभाल और अन्य जरूरी चीजों पर काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। कई बार दूध बेचने से होने वाली कमाई से इन सभी खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार दूध उत्पादकों को प्रति लीटर के हिसाब से आर्थिक सहायता देती है। इस योजना के तहत सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से जिला दुग्ध संघ को दूध देने वाले पात्र पशुपालकों को लाभ मिलता है। यानी केवल गाय या भैंस पालने से अपने आप योजना का लाभ नहीं मिल जाता, बल्कि निर्धारित सहकारी व्यवस्था के माध्यम से दूध की आपूर्ति करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?

इस योजना में सबसे खास बात यह है कि पशुपालकों को दूध की मात्रा के आधार पर आर्थिक सहायता मिलती है। वर्तमान में सरकार की ओर से 5 रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदान दिया जा रहा है। उदाहरण के लिए, अगर कोई पात्र पशुपालक एक दिन में 10 लीटर दूध सहकारी डेयरी को देता है तो उस दूध पर 50 रुपये की सहायता बनती है। इस तरह दूध की मात्रा के अनुसार मिलने वाली सहायता बढ़ती है। हालांकि वास्तविक भुगतान दूध की दर्ज आपूर्ति और योजना के नियमों के अनुसार किया जाता है।

राजस्थान मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसकी जरूरी शर्तों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। योजना का लाभ उन्हीं दूध उत्पादकों को मिलता है जो निर्धारित सहकारी डेयरी व्यवस्था के तहत दूध की आपूर्ति करते हैं। इस योजना के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • आवेदक कर रहा व्यक्ति राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक दूध उत्पादन या पशुपालन के काम से जुड़ा होना चाहिए।
  • दूध की आपूर्ति संबंधित दुग्ध सहकारी समिति के माध्यम से जिला दुग्ध संघ को करनी होगी।
  • दूध की मात्रा का रिकॉर्ड डेयरी समिति में दर्ज होना चाहिए।
  • बैंक खाते की जानकारी सही और अपडेट होनी चाहिए।
  • संबंधित डेयरी समिति और जिला दुग्ध संघ के नियमों का पालन करना जरूरी है।

Mukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27 Documents

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालकों को अपनी पहचान और बैंक से जुड़ी जानकारी देनी पड़ सकती है। आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज मांगे जाते हैं। 

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दुग्ध सहकारी समिति की सदस्यता या पंजीकरण से जुड़ी जानकारी

How To Apply For Mukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27?

इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने गांव या क्षेत्र की दुग्ध सहकारी समिति से संपर्क करना चाहिए। वहां से आपको सदस्यता और दूध की आपूर्ति से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। जो पूरी तरीके से ऑफलाइन रखी गई है। मुझे कुछ स्टेप दिए गए हैं जिसे फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले अपने नजदीकी दुग्ध सहकारी समिति में जाएं।
  • समिति के कर्मचारी से मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के बारे में जानकारी लें।
  • अगर आप समिति के सदस्य नहीं हैं तो सदस्यता लेने की प्रक्रिया पूछें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज और बैंक खाते की जानकारी जमा करें।
  • समिति के माध्यम से दूध की नियमित आपूर्ति शुरू करें।
  • ह सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दिए गए दूध की मात्रा का रिकॉर्ड सही तरीके से दर्ज हो रहा है।

इसके बाद पात्रता और रिकॉर्ड के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी संबंधित डेयरी समिति से प्राप्त कर सकते हैं। भुगतान की स्थिति और किसी समस्या के समाधान के लिए जिला दुग्ध संघ से संपर्क करें।

Mukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27: Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Mukhyamantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2026-27

Q. मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना 2026-27 किस राज्य में चलाई जा रही है?

यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसका लाभ राज्य के पात्र दूध उत्पादकों को दिया जाता है।

Q. राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के लिए कितना बजट रखा है?

राजस्थान सरकार ने इस योजना के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।