November 14, 2026 · Vacancy

DRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026: 43 पदों पर भर्ती, ₹30,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026: रक्षा के क्षेत्र में काम करने और नई तकनीक सीखने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। Defence Research and Development Organisation (DRDO) की Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL) ने वर्ष 2026 में Paid Internship के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग और साइंस के योग्य छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। 

इस इंटर्नशिप की खास बात यह है कि इसमें छात्रों को केवल काम सीखने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। जारी जानकारी के अनुसार कुल 43 इंटर्नशिप सीटें रखी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेजना होगा। अगर आप B.E., B.Tech. या M.Sc. की पढ़ाई कर रहे हैं और DRDO जैसी बड़ी सरकारी संस्था के साथ काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए उपयोगी हो सकता है। आवेदन करने से पहले आप सभी योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता, आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज, आवेदन की अंतिम तारीख और डीआरडीओ टीबीआरएल इंटर्नशिप 2026 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? के बारे में पुरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। जो नीचे के लेख में विस्तार पूर्वक बताई गई है। 

DRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026: Overview

Article NameDRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026
संस्था का नामDRDO – TBRL
इंटर्नशिप का नामPaid Internship 2026
कुल सीटें43
विज्ञापन संख्याTBRL/HRD/PDINTERN/2026/02
स्टाइपेंड₹5,000 प्रति माह
कुल अवधि6 महीने
कुल स्टाइपेंड₹30,000
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
कार्य स्थानTBRL, रामगढ़, पंचकूला, हरियाणा

DRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026

इस भर्ती का आयोजन Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL) द्वारा किया जा रहा है, जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO के अंतर्गत काम करती है। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य योग्य छात्रों को रिसर्च और तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देना है। इस बार कुल 43 सीटों पर इंटर्नशिप का अवसर दिया जा रहा है। इनमें 38 सीटें अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए और 5 सीटें पोस्ट ग्रेजुएट साइंस के छात्रों के लिए रखी गई हैं।

DRDO TBRL Paid Internship Bharti 2026 Educational Qualification

DRDO TBRL इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। केवल उन्हीं छात्रों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जो संबंधित विषय में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं, जो निचे बताई गई है।

  • इंजीनियरिंग के छात्र तीसरे या अंतिम वर्ष में B.E., B.Tech. या चार वर्षीय B.Sc. Engineering कोर्स में पढ़ रहे होने चाहिए।
  • साइंस के छात्र M.Sc. के दूसरे वर्ष में होने चाहिए।
  • सभी उम्मीदवारों का कॉलेज या यूनिवर्सिटी मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के कम से कम 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • CGPA होने पर कॉलेज या यूनिवर्सिटी से उसका प्रतिशत में रूपांतरण करवाना होगा।
  • किसी भी विषय में बैकलॉग वाले छात्र आवेदन नहीं कर सकते।
  • इंटर्नशिप उम्मीदवार के डिग्री कोर्स का हिस्सा होनी चाहिए।

DRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026 Age limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 दिसंबर 2026 तक 28 वर्ष से कम होनी जरूरी है। 

कितने पदों पर होगी भर्ती और कौन आवेदन कर सकता है? 

इस भर्ती में अलग-अलग इंजीनियरिंग और साइंस विषयों के छात्रों को मौका दिया गया है। उम्मीदवार को उसी विषय से आवेदन करना होगा, जिसमें वह वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है।

ब्रांचसीटें
Aerospace Engineering2
Chemical Engineering1
Civil Engineering2
Computer Science Engineering5
Electronics and Communication6
Electrical Engineering2
Information Technology1
Instrumentation Engineering1
Mechanical Engineering15
Material Science and Metallurgical Engineering3

पोस्ट ग्रेजुएट साइंस की 5 सीटें:

  • Chemistry (M.Sc.) – 3 सीटें
  • Physics (M.Sc.) – 2 सीटें

कुल मिलाकर 43 सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि, इनकी संख्या जरूरत और योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता के अनुसार बदली जा सकती है।

DRDO TBRL Paid Internship में कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

इस इंटर्नशिप में चयनित छात्रों को हर महीने ₹5,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। छह महीने की पूरी इंटर्नशिप करने पर कुल ₹30,000 मिलेंगे। स्टाइपेंड दो बराबर किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त ₹15,000 तीन महीने पूरे होने पर और दूसरी किस्त ₹15,000 छह महीने पूरे होने पर मिलेगी। इसके लिए हर महीने कम से कम 15 दिन लैब में उपस्थित रहना जरूरी है।

DRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026 Documents

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज नीचे निम्नलिखित प्रकार से डिटेल में बताई गई है। जिसे आप सभी को अपने पास कलेक्ट करने के रखना जरूरी है।

  • सभी पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट
  • कॉलेज आईडी कार्ड की कॉपी
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • कॉलेज के Principal/HOD/TPO का अनुरोध पत्र
  • पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म

DRDO TBRL Internship Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजना होगा।

  • DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर TBRL का भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में अपना नाम, पता, जन्मतिथि, कॉलेज और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने कॉलेज के Principal, HOD या TPO से निर्धारित प्रारूप में अनुरोध पत्र प्राप्त करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी आवेदन के साथ लगाएं।
  • भरे हुए आवेदन को दिए गए पते पर डाक से भेज दें।

आवेदन भेजने का पता

The Director,
Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL),
Defence Research and Development Organisation,
Sector-30, Chandigarh – 160030
Kind Attention: HRD Division.

लिफाफे के ऊपर Application for Paid Internship: Starting January 2027 और अपना Branch Code जरूर लिखें।

DRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026: Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related DRDO TBRL Paid Internship Recruitment 2026

Q. डीआरडीओ टीबीआरएल पेड इंटर्नशिप 2026 में कुल कितनी सीटें हैं?

इस भर्ती में कुल 43 सीटें हैं। इनमें 38 सीटें इंजीनियरिंग और 5 सीटें M.Sc. साइंस के छात्रों के लिए हैं।

Q. डीआरडीओ टीबीआरएल इंटर्नशिप 2026 में कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को ₹5,000 प्रति माह यानी छह महीने में कुल ₹30,000 स्टाइपेंड मिलेगा।