November 5, 2026 · Admit Card & Answer Key

Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026: सिमुलतला कक्षा 6 की आंसर की हुई जारी, यहां से करें चेक

Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026: बिहार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन लेने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026 जारी कर दी है। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी देखकर दिए गए जवाबों का मिलान कर सकते हैं।

इस परीक्षा का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को काफी समय से आंसर की का इंतजार था। अब उत्तर कुंजी जारी होने के बाद विद्यार्थी यह जान सकते हैं कि उन्होंने कितने सवालों के सही जवाब दिए हैं। इसके अलावा, यदि किसी प्रश्न के उत्तर में गलती दिखाई देती है तो उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया गया था। आइए जानते हैं कि सिमुलतला कक्षा 6 की आंसर की कैसे चेक करें? और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है।

Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026: Overview

Article NameSimultala Residential School Class 6 Answer Key 2026 Ko Kaise Check Kare?
विद्यालय का नामसिमुलतला आवासीय विद्यालय
परीक्षा का नामकक्षा 6 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा
कक्षा6th
शैक्षणिक सत्र2027-28
परीक्षा आयोजित24 अक्टूबर 2026
उत्तर कुंजी जारी30 अक्टूबर 2026
परीक्षा बोर्डबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
आपत्ति का तरीकाऑनलाइन
Official Websitehttps://www.biharsimultala.com/login

Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 सत्र 2027-28 की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जो जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं। बोर्ड ने प्रश्न पत्र के सभी सेट की मास्टर आंसर की उपलब्ध कराई है। 

इसमें सेट A, B, C, D, E, F, G, H, I और J शामिल हैं। विद्यार्थी अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि जारी की गई उत्तर कुंजी प्रारंभिक है। इसके आधार पर विद्यार्थी अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। अंतिम परिणाम और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए बोर्ड की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

How To Check Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026?

जो विद्यार्थी अपनी उत्तर कुंजी देखना चाहते हैं, वे घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा से संबंधित Answer Key का विकल्प खोजें।
  • अब Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Download Master Answer का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने मास्टर आंसर की खुल जाएगी।
  • अब अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार सभी उत्तरों का मिलान करें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग करने के लिए उत्तर कुंजी को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Simultala Residential School Class 6th Result 2026 कब आएगा?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को अपने परिणाम का इंतजार है। आंसर की से विद्यार्थी अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन इससे यह तय नहीं होता कि उनका चयन हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पहले प्राप्त आपत्तियों की जांच कर सकती है। जरूरत पड़ने पर उत्तर कुंजी में बदलाव किया जा सकता है। 

इसके बाद आगे की परीक्षा और चयन से संबंधित जानकारी बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपने मोबाइल नंबर और लॉगिन से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखें। साथ ही, नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नई सूचना देखते रहें। मुख्य परीक्षा या परिणाम की तारीख के बारे में कोई पक्की जानकारी जारी होने पर ही उस पर भरोसा करें।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय 6वीं की उत्तर कुंजी में गलती होने पर क्या करें?

बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों को प्रारंभिक उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की गलती मिलने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी थी। यदि किसी विद्यार्थी को लगता था कि किसी प्रश्न का सही उत्तर बोर्ड की उत्तर कुंजी में गलत दिया गया है तो वह निर्धारित समय में अपनी बात रख सकता था। आपत्ति दर्ज करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होता था। 

इसके बाद Objection Form के विकल्प पर जाकर प्रश्न पत्र का सेट, प्रश्न संख्या और आपत्ति का कारण भरना होता था। विद्यार्थी को अपने दावे के समर्थन में जरूरी प्रमाण भी अपलोड करने होते थे। बोर्ड की ओर से निर्धारित आपत्ति की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 थी। अब यह तारीख निकल चुकी है। इसलिए विद्यार्थी किसी नई सुविधा या समय बढ़ाने से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस जरूर देखें।

Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026: Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Simultala Residential School Class 6 Answer Key 2026

Q. सिमुलतला आवासीय स्कूल 6वीं आंसर की कब जारी होगी?

हाँ, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 6 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की थी।

Q. सिमुलतला आवासीय स्कूल कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा कब आयोजित हुई?

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी।

Q. सिमुलतला आवासीय स्कूल 6वीं आंसर की 2026 को कैसे चेक करें?

इसकी पूरी जानकारी ऊपर के पोस्ट में बताया गया है।