October 31, 2026 · Yojana

Silai Machine Yojana 2026 Online Apply: महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए मिलेगा 15,000, जानें आवेदन की पुरी प्रक्रिया

Silai Machine Yojana 2026 Online Apply: देश की बहुत सी महिलाएं घर पर रहकर सिलाई का काम करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण वे सिलाई मशीन नहीं खरीद पाती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए सिलाई मशीन से जुड़ी सरकारी योजनाएं काफी मददगार हो सकती हैं। सिलाई का काम सीखकर महिलाएं घर बैठे पैसे कमा सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं।

इस योजना के माध्यम से भारत सरकार द्वारा आपको ₹15000 की राशि दी जाती है जिससे आप अपने लिए एक सिलाई मशीन खरीद सकें। यदि आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि सिलाई मशीन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें? और सिलाई मशीन योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या है?

Silai Machine Yojana 2026: Overview

Article NameSilai Machine Yojana 2026 Online Apply Kaise Kare?
योजना का नामप्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
संबंधित मंत्रालयसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
संबंधित व्यवसायदर्जी (Tailor/Darzi) सहित 18 पारंपरिक व्यवसाय
अधिकतम टूलकिट सहायता₹15,000
अप्लाइ मोड अधिकृत CSC केंद्र
न्यूनतम आयु18 वर्ष
Official Websitehttps://pmvishwakarma.gov.in/

Silai Machine Yojana 2026 – सिलाई मशीन योजना 2026 का उद्देश्य क्या है?

सिलाई मशीन योजना 2026 का उद्देश्य महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को सिलाई के काम से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। इस योजना के बारे में जानकारी खोजने वाले लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में भी जानना चाहिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। 

इसके अंतर्गत पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट के लिए सहायता और कम ब्याज पर लोन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इसमें दर्जी यानी टेलर का काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। इस योजना के माध्यम से पात्र लोगों को अपना काम बेहतर तरीके से करने और कमाई बढ़ाने का मौका मिलता है। इसलिए सिलाई का काम करने वाले लोगों के लिए यह योजना काफी उपयोगी हो सकती है।

Silai Machine Yojana 2026 Benefits – सिलाई मशीन योजना के लाभ

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में दर्जी का काम करने वाले पात्र लोगों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें सबसे पहले काम से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे व्यक्ति अपने हुनर को और बेहतर बना सके। इस योजना के मुख्य लाभ निचे इस प्रकार हैं। 

  • पात्र लोगों को 5 से 7 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन ₹500 का स्टाइपेंड मिलता है।
  • टूलकिट खरीदने के लिए ₹15,000 तक की सहायता दी जाती है।
  • अपना काम बढ़ाने के लिए ₹1 लाख तक का पहला लोन मिल सकता है।
  • पात्रता और तय शर्तें पूरी करने पर ₹2 लाख तक का दूसरा लोन भी मिल सकता है।
  • डिजिटल लेनदेन करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

Silai Machine Yojana 2026 Eligibility – सिलाई मशीन योजना के लिए योग्यता क्या है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सरकार द्वारा तय की गई शर्तों को पूरा करना होगा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं लोगों को शामिल किया जाता है जो इससे जुड़े पारंपरिक कामों में लगे हुए हैं। पात्रता की मुख्य शर्तें निचे निम्नलिखित हैं। 

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक दर्जी का काम करता हो और इस काम में स्वयं रोजगार से जुड़ा हो।
  • आवेदक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला होना चाहिए।
  • परिवार के केवल एक सदस्य को योजना का लाभ मिल सकता है।
  • सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के पात्र नहीं हैं।
  • पिछले 5 वर्षों में कुछ अन्य सरकारी स्वरोजगार लोन योजनाओं का लाभ लेने वालों पर भी नियमों के अनुसार रोक हो सकती है।

Silai Machine Yojana 2026 Documents

अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। आवेदन के समय इन दस्तावेजों की जानकारी मांगी जाती है। जरूरी दस्तावेजों की सूची निचे इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी
  • राशन कार्ड
  • परिवार के सदस्यों के आधार नंबर, यदि राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है
  • काम से जुड़ी जरूरी जानकारी

How To Apply For Silai Machine Yojana 2026?

यदि आपको जानकारी नहीं है कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? तो आपको बता दें कि इसका लाभ लेने के लिए पात्र दर्जी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाकर आवेदन कर सकते या घर अपने फोन, लपटॉप से भी कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताई गई है। 

  • सबसे पहले अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं।
  • वहां मौजूद कर्मचारी को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में दर्जी के काम के लिए आवेदन करने की जानकारी दें।
  • इसके बाद आधार कार्ड के माध्यम से आपकी पहचान की जांच की जाएगी।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन किया जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों और बैंक खाते की जानकारी जमा करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन संख्या को अपने पास सुरक्षित रख लें।
  • इसके बाद आपके आवेदन की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। पात्र पाए जाने पर योजना के तहत आगे की सुविधाएं दी जाती हैं।

योजना की जानकारी और आवेदन से जुड़ी सहायता के लिए आधिकारिक पोर्टल https://pmvishwakarma.gov.in/  पर जाएं।

Silai Machine Yojana 2026: Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Silai Machine Yojana 2026 

Q. सिलाई मशीन योजना 2026 में कितनी सहायता मिलती है?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पात्र कारीगरों को टूलकिट के लिए ₹15,000 तक की सहायता मिलती है। यह सहायता सीधे मुफ्त सिलाई मशीन देने की गारंटी नहीं है।

Q. क्या महिलाएं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?

हां, दर्जी का काम करने वाली पात्र महिलाएं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

Q. सिलाई मशीन योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इसकी डीटेल जानकारी ऊपर के आर्टिकल में बताई गई है।