October 9, 2026 · Vacancy

Rajasthan Patwari Recruitment 2026: राजस्थान पटवारी के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

Rajasthan Patwari Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पटवारी का पद नौकरी करने का एक अच्छा अवसर है। इस नौकरी में गांवों की जमीन, खेतों के रिकॉर्ड और राजस्व से जुड़े काम करने होते हैं। आएसे मे हर साल बहुत से उम्मीदवार पटवारी बनने के लिए तैयारी करते हैं और भर्ती से जुड़ी नई जानकारी का इंतजार करते हैं।

Rajasthan Patwari Recruitment 2026
Rajasthan Patwari Recruitment 2026

Rajasthan Patwari Recruitment 2026 को लेकर उम्मीदवारों के मन में कई सवाल हैं। जैसे राजस्थान पटवारी भर्ती में कितने पद होंगे?, राजस्थान पटवारी भर्ती मे कौन आवेदन कर सकता है?, राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए? और राजस्थान पटवारी भर्ती मे ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरा जाएगा? इन सभी बातों को समझना जरूरी है। राजस्थान पटवारी भर्ती से जुड़ी जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) और राज्य के भर्ती पोर्टल पर जारी की जाती है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि पदों की संख्या, आवेदन की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी भर्ती के अनुसार अलग हो सकती है। 

Rajasthan Patwari Recruitment 2026: Overview

Article NameRajasthan Patwari Recruitment 2026
Exam Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board, Jaipur (RSSB / RSMSSB)
Post NamePatwari
Advertisement No.2026/Advertisement
Total Posts2150
Mode Of ApplyOnline
Form Start DateNov 2026
CategoryVacancy
Job LocationRajasthan
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Patwari Recruitment 2026

राजस्थान पटवारी भर्ती के माध्यम से राज्य के राजस्व विभाग में पटवारी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। पटवारी का काम जमीन से जुड़े रिकॉर्ड संभालना और राजस्व संबंधी जानकारी को सही रखना होता है। इस भर्ती का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया जाता है। भर्ती की प्रक्रिया में आवेदन, परीक्षा, मेरिट सूची और दस्तावेजों की जांच जैसे चरण शामिल होते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है।

  • भर्ती का नाम: राजस्थान पटवारी भर्ती 2026
  • बोर्ड का नाम: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
  • पद का नाम: पटवारी
  • नौकरी का स्थान: राजस्थान
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक और निर्धारित कंप्यूटर योग्यता
  • चयन का तरीका: आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://rssb.rajasthan.gov.in/ 

Rajasthan Patwari Naukari 2026 Important Dates

इस नई RSMSSB पटवारी भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आमंत्रित की प्रक्रिया की जाएगी इसके लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन नवंबर 2026 के शुरुआत या अंत तक जारी किए जा सकते हैं। 

Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Post Details

इस नई RSMSSB पटवारी भर्ती 2026 के अंतर्गत लगभग कुल 2150 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन फार्म जारी किया जाएगा जिसमें राजस्थान के गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area) एवं अनुसूचित्र क्षेत्र (TSP Area) के लिए श्रेणी के अनुसार अलग-अलग पद निर्धारित किए जाएंगे श्रेणी और क्षेत्रवार पदों की सटीक जानकारी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान पटवारी वैकेंसी 2026 के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? के बारे में पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाई स्टेप डिटेल में बताई गई है।

  • राजस्थान पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। सामान्य रूप से उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना आवश्यक रहा है।
  • इसके साथ कंप्यूटर से जुड़ी निर्धारित योग्यता भी मांगी जा सकती है। इसमें मान्य कंप्यूटर डिप्लोमा, प्रमाण पत्र या अन्य स्वीकार की गई योग्यता शामिल हो सकती है। कौन-सा प्रमाण पत्र मान्य होगा, यह भर्ती के आधिकारिक नियमों पर निर्भर करेगा।
  • उम्मीदवारों को हिंदी भाषा और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। भर्ती के नियमों के अनुसार देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान जरूरी हो सकता है।
  • अगर आपने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, तो आवेदन करने से पहले अपनी कंप्यूटर योग्यता भी जांच लें। केवल स्नातक पास होना हर स्थिति में पर्याप्त नहीं माना जाना चाहिए।
  • अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवारों को यह देखना चाहिए कि नोटिफिकेशन में उनके लिए आवेदन की अनुमति है या नहीं।

Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Age limit

राजस्थान पटवारी नौकरी 2026 में आवेदन करने के लिए आयु सीमा तय की जाती है। पिछली भर्ती के नियमों में सामान्य आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रही है, लेकिन 2026 की भर्ती में उम्र की गणना किस तारीख से होगी और अधिकतम उम्र कितनी मानी जाएगी, इसकी पुष्टि उनके आधिकारिक वेबसाइट के नई नोटिफिकेशन में मेंशन की जाएगी।

Rajasthan Patwari Vacancy 2026 Application Fees

राजस्थान पटवारी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कितना आवेदन शुल्क देना पड़ेगा जो नीचे कैटिगरी वाइज निम्नलिखित प्रकार से मेंशन की गई है।

Category Application Fees
सामान्य वर्ग / ओबीसी और MBC (क्रीमीलेयर)₹600/-
ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / दिव्यांगजन:₹400/-

Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Salary 

राजस्थान पटवारी वैकेंसी 2026 में चयनित उम्मीदवार को जॉइनिंग के शुरुआती दो साल तक 14600 से 20800 तक फिक्स सैलरी दी जाती है वहीं प्रोविजनल के बाद उम्मीदवार को पूरी सैलरी दी जाएगी साथ में मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता मकान किराया और अन्य भत्ते दिए जाते हैं जिससे कुल इन हैंड सैलरी लगभग 29200 से लेकर 95300 प्रतिमाह तक हो जाता है।

How To Apply For Rajasthan Patwari Bharti 2026? 

राजस्थान पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 में आवेदन कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताई गई है। जिसे आप फॉलो करके आप आसानी से इस ऑनलाइन फॉर्म को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/  खोलें।
  • भर्ती से संबंधित नया नोटिफिकेशन देखें और उसे ध्यान से पढ़ें।
  • राजस्थान के भर्ती पोर्टल पर जाकर जरूरत के अनुसार अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  • यदि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूरी है, तो उसे पूरा करें और अपनी जानकारी जांच लें।
  • पटवारी भर्ती का आवेदन लिंक उपलब्ध होने पर उसे खोलें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और फोटो आदि निर्धारित तरीके से अपलोड करें, यदि मांगे गए हों।
  • लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को दोबारा जांचकर अंतिम रूप से जमा करें।
  • आवेदन की रसीद और फॉर्म का प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Patwari Recruitment 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Rajasthan Patwari Recruitment 2026

Q. राजस्थान पटवारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा? 

भर्ती की नई तारीख की पुष्टि आधिकारिक सूचना से करनी चाहिए। नोटिफिकेशन और आवेदन की जानकारी RSSB की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

Q. क्या राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए CET जरूरी है? 

यदि संबंधित भर्ती के नियमों में स्नातक स्तर की CET पात्रता जरूरी रखी गई है, तो उम्मीदवार को CET की शर्त पूरी करनी होगी। इसकी पुष्टि आधिकारिक विज्ञापन से करें।

Q. राजस्थान पटवारी भर्ती 2026 में अप्लाई कैसे करें?

इसकी डीटेल जानकारी ऊपर के लेख मे बताई गई है।