October 18, 2026 · Scholarship

PM-USP CSSS Scholarship 2026-27: कॉलेज की पढ़ाई के लिए मिलेंगे ₹20,000, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

PM-USP CSSS Scholarship 2026-27: देश में ऐसे बहुत से छात्र हैं जो 12वीं कक्षा अच्छे अंकों से पास कर लेते हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही विद्यार्थियों की मदद के लिए केंद्र सरकार की ओर से PM-USP CSSS Scholarship योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। 

PM-USP CSSS Scholarship 2026-27
PM-USP CSSS Scholarship 2026-27

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस छात्रवृत्ति की रिन्यूअल प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर शुरू है। पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को आगे भी इसका लाभ लेने के लिए तय समय में आवेदन करना होगा। इस वर्ष रिन्यूअल आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 रखी गई है। हालांकि, नए विद्यार्थियों के लिए आवेदन की स्थिति पोर्टल पर अलग से जांचना जरूरी है। यदि आप भी इस पीएम-यूएसपी सीएसएसएस स्कालर्शिप 2027 में आवेदन कैसे करें? और पीएम-यूएसपी सीएसएसएस छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट क्या है? के बारे में जानना चाहते हैं तो ध्यान पूर्वक हमारे इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक जरू पढ़ें। 

PM-USP CSSS Scholarship 2026-27: Overview

Article NamePM-USP CSSS Scholarship 2026-27
Scholarship NamePradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan CSSS Scholarship 2027
Short NamePM-USP CSSS
Session2026-27
Related Ministryशिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
Apply ModeNational Scholarship Portal
Realtime Apply Statusनवीनीकरण आवेदन खुले हैं
Renewal Last Date31 अक्टूबर 2026
Official Portalscholarships.gov.in

PM-USP CSSS Scholarship 2026-27

PM-USP का पूरा नाम प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना है। CSSS का पूरा नाम Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students है। इसका उद्देश्य पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक मदद देना है। इस योजना के अंतर्गत योग्य विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति मिलती है। इससे किताबें खरीदने, पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों और कॉलेज के दूसरे खर्चों में मदद मिलती है। 

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाता है। विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपनी जानकारी भरनी होती है। इसके बाद संबंधित शिक्षण संस्थान और सरकारी अधिकारियों द्वारा आवेदन की जांच की जाती है। आवेदन सही पाए जाने और सभी शर्तें पूरी होने पर ही छात्रवृत्ति का लाभ जरूर मिलता है। 

How Much Money do you get in PM-USP CSSS Scholarship?

पीएम-यूएसपी सीएसएसएस छात्रवृत्ति में कितने रुपये मिलते हैं? PM-USP CSSS Scholarship के अंतर्गत मिलने वाली राशि विद्यार्थी की पढ़ाई के स्तर और पाठ्यक्रम पर निर्भर करती है। 

  • स्नातक के पहले तीन वर्षों में: सामान्य पात्रता शर्तों के अनुसार ₹12,000 प्रति वर्ष।
  • स्नातक के चौथे और पांचवें वर्ष में: लागू नियमों के अनुसार ₹20,000 प्रति वर्ष।
  • स्नातकोत्तर की पढ़ाई में: पात्र विद्यार्थियों को ₹20,000 प्रति वर्ष तक मिल सकते हैं।

PM-USP CSSS Scholarship 2026-27 Eligibility

इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। आवेदन करने से पहले इन शर्तों को समझ लेना चाहिए। जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताए गए हैं। 

  • नए आवेदन के लिए विद्यार्थी ने संबंधित शैक्षणिक वर्ष में 12वीं की परीक्षा पास की हो और अपने बोर्ड तथा विषय वर्ग के सफल विद्यार्थियों के शीर्ष 20 प्रतिशत समूह में स्थान प्राप्त किया हो।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नियमित डिग्री पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • परिवार की सालाना कुल आय ₹4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी किसी अन्य छात्रवृत्ति या पूरी फीस माफी का लाभ ऐसी स्थिति में नहीं ले रहा हो, जो इस योजना के नियमों के विरुद्ध हो।
  • दूरस्थ शिक्षा, पत्राचार और डिप्लोमा पाठ्यक्रम सामान्य रूप से इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं।
  • पहले से छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों को रिन्यूअल के लिए निर्धारित अंकों, उपस्थिति और अन्य शर्तों को पूरा करना होगा।

Read More :- HPSC HCS Final Result 2026 Out: एचपीएससी एचसीएस फाइनल रिजल्ट 2026 हुआ जारी

PM-USP CSSS Scholarship 2026-27 Documents

PM-USP CSSS स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है? के बारे में पूरी जानकारी के साथ निमलिखित प्रकार से बाताई गई है। 

  • मोबाइल नंबर
  • 12वीं की अंकतालिका
  • कॉलेज में प्रवेश का विवरण
  • परिवार की आय का प्रमाणपत्र
  • बैंक खाते की जानकारी शामिल होती है। 
  • जाति प्रमाणपत्र 
  • या अन्य दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। 

How To Apply For PM-USP CSSS Scholarship 2027?

पीएम-यूएसपी सीएसएसएस छात्रवृत्ति 2027 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। इस स्कॉलरशिप के लिए आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/  पर जाएं।
  • नए विद्यार्थी को पहले One-Time Registration यानी OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके बाद पोर्टल पर विद्यार्थी लॉगिन करके संबंधित छात्रवृत्ति योजना का विकल्प देखें।
  • PM-USP Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students का चयन करें। नए आवेदन का विकल्प उपलब्ध होने और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक, आय और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और विवरण निर्देशों के अनुसार जमा करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और फिर आवेदन जमा करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद उसका स्टेटस देखें और अपने कॉलेज से सत्यापन की स्थिति की जानकारी लेते रहें।

रिन्यूअल आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। पोर्टल पर संस्थान के सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 और अगले स्तर के सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 दी गई है। 

Pradhan Mantri-USP CSSS Scholarship 2026-27: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related PM-USP CSSS Scholarship 2026-27

Q. पीएम-यूएसपी सीएसएसएस स्कालर्शिप में कितनी राशि मिलती है?

पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई के स्तर और पाठ्यक्रम के अनुसार ₹12,000 या ₹20,000 प्रति वर्ष तक छात्रवृत्ति मिल सकती है। 

Q. पीएम-यूएसपी सीएसएसएस छात्रवृत्ति 2027 रिन्यूअल की अंतिम तिथि क्या है? 

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रिन्यूअल आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 दी गई है।