November 1, 2026 · Latest Update

National Scholarship Portal 2026-27 Online Apply: ऑनलाइन आवेदन हुआ शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और जरूरी दस्तावेज

National Scholarship Portal 2026-27: देश में ऐसे बहुत से छात्र हैं जो पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में परेशानी होती है। ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए National Scholarship Portal 2026-27 एक अच्छा माध्यम है। इस पोर्टल पर अलग-अलग कक्षा और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं उपलब्ध हैं।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 1 जून 2026 से शुरू हो चुका है। योग्य विद्यार्थी अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को One Time Registration (OTR) करवाना जरूरी है। इस लेख में आपको NSP Scholarship 2026-27 से जुड़ी जरूरी जानकारी, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन करने का तरीका और अन्य बातें आसान भाषा में निचे के लेख मे बताई गई हैं।

National Scholarship Portal 2026-27: Overview

Article NameNational Scholarship Portal 2026-27
शैक्षणिक सत्र2026-27
अप्लाइ मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि 1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथियोजना के अनुसार अलग-अलग
आवेदन शुल्कनि:शुल्क
Official Websitehttps://scholarships.gov.in/

National Scholarship Portal 2026-27 क्या है?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अलग-अलग सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ एक ही जगह उपलब्ध करवाना है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के अनुसार छात्रवृत्ति योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और घर बैठे आवेदन भी कर सकते हैं। 

इस पोर्टल पर केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की छात्रवृत्ति योजनाएं उपलब्ध हैं। इनमें प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, कॉलेज और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोर्टल पर आवेदन की सुविधा 1 जून 2026 से उपलब्ध है। इस साल विद्यार्थी पात्रता के अनुसार एक मेरिट आधारित और एक या उससे अधिक कल्याण आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

NSP Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने के लिए सभी विद्यार्थियों की पात्रता एक जैसी नहीं होती है। अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। सामान्य रूप से निम्न विद्यार्थी अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। 

  • कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं।
  • कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी।
  • तकनीकी और व्यावसायिक कोर्स करने वाले विद्यार्थी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी।
  • SC, ST, OBC और अन्य पात्र वर्गों के विद्यार्थी।
  • दिव्यांग विद्यार्थी।

National Scholarship Portal 2026-27 Documents

NSP Scholarship 2026-27 का फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। सभी योजनाओं में दस्तावेज एक जैसे नहीं होते हैं, इसलिए आवेदन के समय संबंधित योजना की जानकारी देखना जरूरी है। आमतौर पर निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए जो निचे दिए गए है। 

  • आधार कार्ड या आधार नामांकन से जुड़ी जानकारी।
  • विद्यार्थी का मोबाइल नंबर।
  • ईमेल आईडी।
  • पिछली कक्षा की अंकतालिका।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
  • निवास प्रमाण पत्र, यदि मांगा गया हो।
  • बैंक खाते की जानकारी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, यदि जरूरी हो।
  • स्कूल या कॉलेज में प्रवेश से संबंधित जानकारी।

How To Apply Online For National Scholarship Portal 2026-27?

जो विद्यार्थी NSP Scholarship के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और उन्हे नहीं पता कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? तो वे नीचे दिए गए आसान तरीके से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर One Time Registration (OTR) का विकल्प दिखाई देगा। नए विद्यार्थी पहले अपना OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी सत्यापन पूरा करें। इसके बाद आपको 14 अंकों का OTR नंबर मिलेगा।
  • अब OTR नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी कक्षा, कोर्स और अन्य जानकारी के अनुसार उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं को देखें।
  • अपनी पात्रता के अनुसार सही योजना का चयन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारी जमा करें। फॉर्म में भरी गई जानकारी एक बार दोबारा जांच लें।
  • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन को फाइनल सबमिट कर दें। इसके बाद आवेदन की रसीद या आवेदन नंबर सुरक्षित रख लें।

National Scholarship Portal 2026-27: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related National Scholarship Portal 2026-27

Q. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 2026-27 पर आवेदन कब शुरू हुआ?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NSP पोर्टल पर आवेदन की सुविधा 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q. क्या कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी NSP Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपनी योग्यता और संबंधित योजना की शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Q. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने की पूरी जानकारी ऊपर के आर्टिकल में बताई गई है।