MSSC Office Assistant Bharti 2026: महाराष्ट्र में ऑफिस असिस्टेंट के 10 पदों पर निकली भर्ती, 25,000 रुपये मिलेगी सैलरी, जाने आवेदन प्रक्रिया

MSSC Office Assistant Bharti 2026: महाराष्ट्र में सरकारी विभाग में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल (MSSC) की ओर से Office Assistant के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 10 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
MSSC कार्यालय सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए संबंधित काम का अनुभव भी मांगा गया है। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन की तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी पहले जरूर जान लें। जो नीचे लेख मे विस्तार पूर्वक बताया गया है।
MSSC Office Assistant Bharti 2026: Overview
| Article Name | MSSC Office Assistant Bharti 2026 Me Avedan Kaise Kare? |
| भर्ती संस्था | महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल |
| पद का नाम | Office Assistant |
| कुल पद | 10 |
| नौकरी का स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
| अप्लाइ मोड | ऑनलाइन |
| वेतन | ₹25,000 प्रतिमाह |
| आवेदन करके की अंतिम तिथि | 9 नवंबर 2026 |
| Official Website | https://maharashtra.gov.in/ |
MSSC Office Assistant Recruitment 2026
महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल द्वारा ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जा रही है। यह भर्ती महामंडल के मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय के लिए है। इसमें अलग-अलग विभागों में काम करने के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में कुल 10 पद रखे गए हैं। नियुक्ति 11 महीने के अनुबंध पर होगी। यानी यह स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है।
MSSC Office Assistant Bharti 2026 Dates
MSSC Office Assistant भर्ती में कुल 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों को अलग-अलग विभागों में बांटा गया है। वित्त विभाग में 2 पद, अभियान विभाग में 6 पद और अन्य विभागों में 2 पद रखे गए हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन जमा करना होगा।
| आवेदन शुरू | 17 अक्टूबर 2026 |
| आयु की गणना | 31 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 9 नवंबर 2026 |
| अंतिम समय | शाम 6 बजे तक |
MSSC Office Assistant Vacancy 2026 Qualification
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। अभियान और अन्य विभागों के ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को मराठी और अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग आनी चाहिए। दोनों भाषाओं में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति का प्रमाणपत्र होना चाहिए। उम्मीदवार के पास MS-CIT प्रमाणपत्र और MS Word, Excel तथा Advance Excel का ज्ञान भी होना चाहिए। इन पदों के लिए कम से कम 3 साल का ऑफिस असिस्टेंट, क्लर्क या टाइपिस्ट के रूप में काम करने का अनुभव मांगा गया है।
वित्त विभाग के पदों के लिए योग्यता:
- अकाउंटिंग में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री अथवा MBA की योग्यता।
- मराठी और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग।
- MS-CIT और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान।
- Tally ERP 9.0 या Tally Prime का अनुभव।
- GST, TDS और इनकम टैक्स से जुड़े काम की जानकारी।
- अकाउंटिंग क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव।
MSSC Office Assistant Bharti 2026 Age limit
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आयु में छूट के संबंध में आधिकारिक सूचना को जरूर पढ़ें। जो उनके अधिकारी वेबसाइट पर मौजूद है।
MSSC Office Assistant Vacancy 2026 Selection Process
MSSC Office Assistant भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल शैक्षणिक अंकों के आधार पर नहीं होगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण शामिल हैं, जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं।
- दस्तावेजों की जांच: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव की जांच होगी।
- टाइपिंग टेस्ट: मराठी और अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग की परीक्षा होगी।
- कंप्यूटर टेस्ट: MS Word और Excel से संबंधित काम की जानकारी देखी जाएगी।
- लेखन परीक्षा: पत्र लिखने और कार्यालय से जुड़े नोट तैयार करने की क्षमता जांची जाएगी।
- इंटरव्यू: कंप्यूटर टेस्ट के बाद योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा।
MSSC Office Assistant Bharti 2026 Salary
वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये दिए जाएंगे। नौकरी की अवधि 11 महीने होगी। काम और महामंडल की जरूरत के अनुसार दोबारा नियुक्ति देने पर विचार किया जा सकता है।
How To Apply For MSSC Office Assistant Bharti 2026?
इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। यदि आपको नहीं पता कि MSSC ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? तो उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए Google Form के माध्यम से अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें।
- सबसे पहले महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां Office Assistant Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन देखें।
- नोटिफिकेशन में दिए गए ऑनलाइन Google Form को खोलें।
- फॉर्म में अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी भरें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म जमा कर दें।
- आवेदन जमा होने के बाद उसकी पावती (Acknowledgement) अपने पास सुरक्षित रखें।
- इस पावती को empanelment.mssc@gmail.com पर ईमेल करना भी जरूरी है।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, टाइपिंग प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, MS-CIT, Tally और Advance Excel के प्रमाणपत्र साथ ले जाने होंगे। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी तैयार रखें।
MSSC Office Assistant Bharti 2026: Links
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQ’s Related MSSC Office Assistant Bharti 2026
इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उपलब्ध भर्ती जानकारी के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक है।

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम Shri Prakash है। मैं NaukriCharcha.in का एक लेखक और ब्लॉगर भी हूँ। मेरे पास वर्ष 2020 से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। मैं सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों, एडमिट कार्ड, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और महत्वपूर्ण समाचारों से संबंधित जानकारी पाठकों तक सरल एवं व्यवस्थित तरीके से पहुँचाने में रुचि रखता हूँ।