November 3, 2026 · Vacancy

Amrita Vishwa Vidyapeetham Administrative Assistant Recruitment 2026: एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Amrita Vishwa Vidyapeetham Administrative Assistant Recruitment 2026: अमृता विश्व विद्यापीठम में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय की ओर से Administrative Assistant के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के तहत अलग-अलग कैंपस में उम्मीदवारों को नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार किसी अच्छे शिक्षण संस्थान में काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में सहायता करनी होगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, जरूरी दस्तावेज और अंतिम तिथि की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। इन सभी के बारे में सभी जानकारी हम आपको नीचे के इस लेख में विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं जिसे आप सभी लोगों को ध्यान पूर्वक अंतर जरूर पढ़ना है। 

Amrita Vishwa Vidyapeetham Administrative Assistant Recruitment 2026: Overview

Article NameAmrita Vishwa Vidyapeetham Administrative Assistant Bharti 2026
संस्था का नामAmrita Vishwa Vidyapeetham
पद का नामAdministrative Assistant
भर्ती का प्रकारNon-Teaching
कोयंबटूर पदों की संख्या2
नौकरी का स्थानसंबंधित विश्वविद्यालय कैंपस
अप्लाइ मोड ऑनलाइन
अमृतपुरी अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
Official Wesbitehttps://www.amrita.edu/

Amrita Vishwa Vidyapeetham Administrative Assistant Recruitment 2026

Amrita Vishwa Vidyapeetham की ओर से Administrative Assistant के अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें कोयंबटूर कैंपस पर 2 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं अमृतपुरी और बेंगलुरु कैंपस में भी इस पद से संबंधित अवसर उपलब्ध हैं। कोयंबटूर में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं पर अमृतपुरी में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। तो आप सभी उम्मीदवार को अंतिम तिथि आने से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करना बहुत जरूरी है। 

Amrita Administrative Assistant Recruitment 2026 Qualification

अमृता प्रशासनिक सहायक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। कोयंबटूर कैंपस के दो पदों के लिए उम्मीदवार के पास नियमित माध्यम से किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर साइंस, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री और डाटा साइंस विषयों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। 

इसके अलावा उम्मीदवार को MS Word, Excel और ईमेल का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की सामान्य जानकारी और विद्यार्थियों के रिकॉर्ड संभालने की क्षमता भी जरूरी है। अमृतपुरी कैंपस के Administrative Assistant पद के लिए MBA में पोस्ट ग्रेजुएशन मांगा गया है। उम्मीदवार को प्रशासनिक काम, दस्तावेजों की देखभाल और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कार्यों की समझ होनी चाहिए।

कितने पद हैं और क्या काम करना होगा?

इस भर्ती में कोयंबटूर कैंपस के लिए कुल 2 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा अमृतपुरी कैंपस में एक पद और बेंगलुरु कैंपस में एक पद की जानकारी विश्वविद्यालय की भर्ती वेबसाइट पर दी गई है। Administrative Assistant के रूप में चयनित उम्मीदवारों को कई तरह के काम करने होंगे। जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताई गई है। 

  • विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड तैयार करना और सुरक्षित रखना।
  • परीक्षा से जुड़ी समय-सारणी बनाने में सहायता करना।
  • एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज तैयार करना।
  • विद्यार्थियों की समस्याओं और सवालों का जवाब देना।
  • विश्वविद्यालय के जरूरी कागजात व्यवस्थित रखना।
  • परीक्षा और प्रवेश से जुड़े कामों में सहायता करना।
  • जरूरत के अनुसार दूसरे प्रशासनिक कार्य करना।

अमृतपुरी कैंपस के पद पर चयनित उम्मीदवार को NAAC, NBA, NIRF और IQAC से जुड़े दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने का काम भी करना होगा।

Amrita Administrative Assistant Recruitment 2026 Dates

कोयंबटूर कैंपस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द आवेदन करना चाहिए। अमृतपुरी कैंपस के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 और बेंगलुरु कैंपस के लिए 31 दिसंबर 2026 दी गई है।

Amrita Administrative Assistant Vacancy 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मन में आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल हो सकते हैं। उपलब्ध आधिकारिक भर्ती जानकारी में आवेदन शुल्क, आयु सीमा और वेतन की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित भर्ती पेज पर दी गई शर्तें देखनी चाहिए।

How To Apply For Amrita Administrative Assistant Bharti 2026?

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं, और उन्हें नहीं पता कि अमृता प्रशासनिक सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? तो वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सही जानकारी भरना और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है।

  • सबसे पहले Amrita Vishwa Vidyapeetham की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर Careers या Jobs के विकल्प को खोलें।
  • Administrative Assistant Recruitment 2026 से संबंधित पद को चुनें।
  • अपने पसंद के कैंपस और पद की योग्यता ध्यान से पढ़ें।
  • Apply Now के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी शैक्षणिक जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

Amrita Vishwa Vidyapeetham Administrative Assistant Recruitment 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Amrita Vishwa Vidyapeetham Administrative Assistant Vacancy 2026

Q.अमृता विश्व विद्यापीठम भर्ती 2026 में किस पद पर भर्ती हो रही है?

इस भर्ती में Administrative Assistant यानी प्रशासनिक सहायक के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।

Q. कोयंबटूर कैंपस 2026 में कितने पद खाली हैं?

कोयंबटूर कैंपस में Administrative Assistant के कुल 2 पद उपलब्ध हैं।

Q. अमृता विश्व विद्यापीठम प्रशासनिक सहायक भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार Amrita Vishwa Vidyapeetham की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती पेज के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।