October 11, 2026 · Yojana

PM Awas Yojana 2026 List: पीएम आवास योजना नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

PM Awas Yojana 2026: देश में आज भी कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास रहने के लिए अपना पक्का घर नहीं है। कुछ लोग कच्चे मकान में रहते हैं, तो कुछ परिवार किराए के घर में अपना जीवन बिताते हैं। ऐसे परिवारों को घर बनाने में मदद देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने में सहायता देना है। 

PM Awas Yojana 2026
PM Awas Yojana 2026

पीएम आवास योजना 2026 के तहत पात्र परिवारों को उनकी स्थिति और योजना के नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए इस योजना की अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं। यदि आप भी अपने परिवार के लिए पक्का घर बनाना चाहते हैं, तो इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया को समझना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। जैसे पीएम आवास योजना 2026 का स्टेटस कैसे चेक करें?, पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 में नाम कैसे देखें?, पीएम आवास योजना 2026 क्या है? और पीएम आवास योजना 2026 स्टेटस कैसे चेक करें?  के बारे में पूरी जानकारी नीचे के इस लेख में निम्नलिखित प्रकार से बताई गई है।

PM Awas Yojana 2026: Overview

Article NamePradhan Mantri Awas Yojana 2026
Yojana Nameप्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
English NamePradhan Mantri Shram Yogi Maandhan
Short NamePM-SYM
Yojana Typeस्वैच्छिक और अंशदान आधारित पेंशन योजना
Pension Priceकम से कम ₹3,000 प्रतिमाह
Official Websitemaandhan.in

PM Awas Yojana 2026

पीएम आवास योजना 2026 के अंतर्गत सभी किसानों को केंद्र सरकार द्वारा घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है जिससे वह गरीब लोग जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है वह अपना पक्का मकान बनवा सके इस योजना से लोगों को पक्का मकान बनवाने का मौका प्राप्त होता है। 

PM Awas Yojana 2026 Kya Hai?

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है। इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास की सुविधा देना है, जिनके पास रहने के लिए अच्छा और पक्का घर नहीं है। इस योजना को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है। पहला भाग प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) है, जो गांवों में रहने वाले पात्र परिवारों के लिए है। दूसरा भाग प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) है, जिसके तहत शहरों में रहने वाले पात्र परिवारों को आवास से जुड़ी सहायता दी जाती है। 

How To Check Your Name PM Awas Yojana Gramin List 2026?

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और अपने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है तो आप ऑनलाइन माध्यम से अपनी लाभार्थी सूची देख सकते हैं जिसे देखने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसके बाद वेबसाइट पर उपलब्ध लाभार्थी या संबंधित पोर्टल वाले विकल्प को ढूंढना है इसके बाद आपको अपना राज्य जिला ब्लाक और ग्राम पंचायत जैसी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चुना है फिर आवश्यक जानकारी भरने के बाद सूची स्क्रीन पर दिखाई दे सकती है जिसमें अपना नाम आप ढूंढ सकते हैं।

PM Awas Yojana 2026 Benefit

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सामान्य मैदानी क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। पहाड़ी और कुछ विशेष क्षेत्रों में यह राशि 1.30 लाख रुपये हो सकती है। इसके अलावा, पात्र परिवारों को दूसरे सरकारी कार्यक्रमों के तहत शौचालय निर्माण या मजदूरी से जुड़ा लाभ भी मिल सकता है, बशर्ते वे संबंधित नियमों को पूरा करते हों। 

PM Awas Yojana 2026 Required Documents

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन या लाभार्थी सत्यापन के समय कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इन दस्तावेजों की मदद से आवेदक की पहचान, निवास और पात्रता की जांच की जाती है। जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताई गई है।

  • आधार कार्ड
  • पहचान और पते से जुड़ा प्रमाण
  • बैंक खाते की जानकारी और पासबुक
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • परिवार से जुड़ी जरूरी जानकारी
  • आय प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि संबंधित श्रेणी के लिए जरूरी हो
  • जमीन या मकान से जुड़े कागजात, जहां आवश्यक हों
  • पासपोर्ट आकार की फोटो, यदि मांगी जाए

How To Apply For PM Awas Yojana 2026?

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने का तरीका ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग होती है। इसलिए सबसे पहले यह पता करें कि आपके क्षेत्र में कौन-सी प्रक्रिया लागू होती है।

ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों के लिए: अपनी ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करें। वहां योजना के सर्वे, पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें। यदि आपके क्षेत्र में आवास सर्वे चल रहा है, तो संबंधित अधिकारी के निर्देश के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज करवाएं। इसके बाद सरकारी स्तर पर पात्रता और दस्तावेजों की जांच की जाती है।

शहरी क्षेत्र के आवेदकों के लिए: अपने नगर निगम, नगर पालिका या संबंधित शहरी आवास कार्यालय से जानकारी लें। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पात्रता और आवेदन का तरीका समझें। संबंधित विकल्प के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने पर निर्देशों का पालन करें।

PM Awas Yojana 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related PM Awas Yojana 2026

Q. PMAY-U और PMAY-Gramin में क्या अंतर है?

यह PMAY-Urban (शहरी) शहरों और कस्बों में रहने वाले लोगों के लिए है। जबकि PMAY-Gramin (ग्रामीण) गांवों में रहने वाले बेघर या कच्चे मकानों वाले परिवारों के लिए है।

Q. प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के लिए कौन पात्र है?

इस योजना के पात्र होने के लिए आपके पास किसी भी प्रकार का पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

Q. प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 में कैसे आवेदन करें?

ऊपर के लेख इसकी पूरी जानकारी डीटेल मे बताई गई है।