Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 Out: जारी हुआ डमी एडमिट कार्ड, जाने बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2027 को डाउनलोड करने का तरीका

Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस डमी एडमिट कार्ड का इंतजार बिहार बोर्ड के लाखों छात्र कर रहे हैं। इसके जारी होने के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच सकेंगे।
डमी एडमिट कार्ड जारी करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म में हुई गलतियों को समय रहते ठीक करवाना है। कई बार आवेदन करते समय छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय या अन्य जानकारी में गलती हो जाती है। अगर इन गलतियों को समय पर ठीक नहीं करवाया गया, तो आगे चलकर फाइनल एडमिट कार्ड में भी परेशानी हो सकती है। अगर आपको नहीं पता कि बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2027 को कैसे डाउनलोड करें? तो हम आपको नीचे के आर्टिकल में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं जिसे ध्यान पूर्वक आप सभी लोग अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027: Overview
| Article Name | Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 Ko Kaise Download Kare? |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| परीक्षा का नाम | इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 |
| कक्षा | 12वीं |
| एडमिट कार्ड | डमी एडमिट कार्ड |
| जारी होने की तारीख | 31 अक्टूबर 2026 |
| डाउनलोड शुरू | 1 नवंबर 2026 |
| सुधार की अंतिम तारीख | 7 नवंबर 2026 |
| डाउनलोड का तरीका | ऑनलाइन |
| Official Website | https://intermediate.biharboardonline.com/ |
Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 क्या है?
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 एक अस्थायी प्रवेश पत्र होता है, जिसे बोर्ड परीक्षा से पहले जारी करता है। इसमें विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें दी जाती हैं। यह फाइनल एडमिट कार्ड नहीं होता, बल्कि इसका उपयोग जानकारी की जांच करने के लिए किया जाता है।
इसमें विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कूल या कॉलेज का नाम और चुने गए विषयों की जानकारी दी रहती है। अगर किसी विद्यार्थी के डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है, तो उसे निर्धारित समय के अंदर अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य को बताना चाहिए। इसके बाद स्कूल या कॉलेज के माध्यम से नियम के अनुसार ऑनलाइन सुधार करवाया जा सकता है।
How To Download Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027
अगर आपको नहीं पता कि बिहार बोर्ड इंटर डमी एडमिट कार्ड 2027 को कैसे डाउनलोड करें? तो इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको नीचे स्टेप बाई स्टेप डिटेल में बताने वाले हैं। जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Inter Dummy Admit Card 2027 का विकल्प खोजें।
- अब डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने इंटर का डमी एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- इसे ध्यान से देखें और PDF के रूप में डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए इसका प्रिंट भी निकाल लें।
यदि वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। विद्यार्थी अपने लॉगिन की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
BSEB 12th Dummy Admit Card 2027 में कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी है?
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे जरूरी काम उसमें दी गई जानकारी की जांच करना है। विद्यार्थियों को इसे केवल डाउनलोड करके नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि हर जानकारी को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आपको मुख्य रूप से इन बातों की जांच करनी चाहिए।
- विद्यार्थी का पूरा नाम सही है या नहीं।
- पिता और माता का नाम सही लिखा है या नहीं।
- जन्मतिथि में कोई गलती तो नहीं है।
- रजिस्ट्रेशन नंबर सही है या नहीं।
- स्कूल या कॉलेज का नाम सही है या नहीं।
- परीक्षा में चुने गए सभी विषय सही हैं या नहीं।
- विषयों के कोड सही दिए गए हैं या नहीं।
- फोटो और हस्ताक्षर ठीक दिखाई दे रहे हैं या नहीं।
- लिंग और अन्य जरूरी जानकारी सही है या नहीं।
अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती मिलती है, तो तुरंत अपने स्कूल या कॉलेज में इसकी सूचना दें। ध्यान रखें कि विद्यार्थी के नाम या माता-पिता के नाम में पूरा बदलाव करने की अनुमति नहीं दी गई है। सुधार केवल बोर्ड के नियमों के अनुसार ही हो सकता है।
Bihar Board Inter Dummy Admit Card Correction 2027
बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड में गलती सुधारने के लिए 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने डमी एडमिट कार्ड में दी गई गलतियों की जानकारी स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य को देनी होगी।
- सुधार करवाने के लिए सबसे पहले डमी एडमिट कार्ड में गलती को पहचानें।
- इसके बाद संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दें।
- जरूरत पड़ने पर सही जानकारी से जुड़े प्रमाण पत्र या दस्तावेज भी दिखाएं।
- स्कूल या कॉलेज के माध्यम से पात्र सुधार ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।
- इसलिए विद्यार्थी खुद से किसी अनजान वेबसाइट पर सुधार करने की कोशिश न करें।
- एक बात का खास ध्यान रखें कि विद्यार्थी के नाम, पिता के नाम और माता के नाम में पूरा बदलाव करने की अनुमति नहीं है।
इसलिए इन जानकारियों को बहुत ध्यान से जांचें। अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 के बाद सुधार का मौका मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी बोर्ड के नए आदेश पर निर्भर करेगी।
Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027: Links
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQ’s Related Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027
बिहार बोर्ड इंटर डमी एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। विद्यार्थी 1 नवंबर 2026 से इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर डमी एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि या विषय से जुड़ी कोई गलती है, तो तुरंत अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दें।
बिहार बोर्ड की ओर से डमी एडमिट कार्ड में सुधार करवाने की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम Shri Prakash है। मैं NaukriCharcha.in का एक लेखक और ब्लॉगर भी हूँ। मेरे पास वर्ष 2020 से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। मैं सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों, एडमिट कार्ड, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और महत्वपूर्ण समाचारों से संबंधित जानकारी पाठकों तक सरल एवं व्यवस्थित तरीके से पहुँचाने में रुचि रखता हूँ।