October 31, 2026 · Yojana

PM Kisan Payment Status Check 2026: पीएम किसान योजना का पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

PM Kisan Payment Status Check 2026: देश के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा किसानों के बैंक खाते में तीन अलग-अलग किस्तों में भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। कई बार किसानों को यह जानकारी नहीं मिल पाती है कि उनके खाते में किस्त का पैसा आया है या नहीं। 

ऐसे में किसानों को बैंक जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे पीएम किसान भुगतान स्थिति जांच कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अपनी किस्त का पैसा चेक करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। यहां आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका, जरूरी जानकारी और पैसा नहीं आने पर क्या करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई गई है।

PM Kisan Payment Status Check 2026: Overview

Article NamePM Kisan Payment Status Check 2026
आर्टिकल से सीख पीएम किसान भुगतान स्थिति जांचें
चेक करने का माध्यमऑनलाइन
लाभ राशि6000
Official Websitehttps://pmkisan.gov.in/

PM Kisan Payment Status Check – पीएम किसान सम्मन निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान पेमेंट सम्मन निधि स्टेटस को आप लोग ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं। जिसकी मदद से किसान अपनी किस्त से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसके माध्यम से पता लगाया जा सकता है कि सरकार की ओर से पैसा भेजा गया है या अभी भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इस योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर 2018 से की थी। 

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ किसको मिलता है?

पीएम किसान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती और दूसरी जरूरी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। 30 अक्टूबर 2026 को सरकार ने योजना की 24वीं किस्त जारी की है। इसलिए लाभार्थी किसान अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं।

Pradhan Mantri Kisan Payment Status Check 2026 करने के लिए जरूरी जानकारी

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से PM Kisan Samman Nidhi Status देखना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी जानकारी होनी चाहिए। इससे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में आसानी होगी।

  • किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर।
  • रजिस्ट्रेशन से जुड़ा मोबाइल नंबर।
  • मोबाइल पर आने वाला OTP।
  • इंटरनेट की सुविधा।
  • आधार और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी।

ध्यान रखें कि किसान का ई-केवाईसी पूरा होना भी जरूरी है। अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है या बैंक खाते में कोई गलती है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।

How To Check Online PM Kisan Payment Status 2026?

अगर आप को नहीं पता कि पीएम किसान पेमेंट स्टेटस 2026 को कैसे चेक करें? तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने मोबाइल से ही किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/  पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना Registration Number दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  • अब Get OTP के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • OTP दर्ज करके अपनी जानकारी सत्यापित करें।
  • इसके बाद आपके सामने किसान का पूरा स्टेटस खुल जाएगा।

यहां आप अपनी किस्त से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसमें Payment Status, Bank Name, UTR Number, Payment Mode और Account Credited जैसी जानकारी दिखाई देती है। इससे आपको पता चल जाएगा कि पैसा खाते में भेजा गया है या नहीं।

पीएम किसान योजना का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

तो नीचे बताए गए कुछ गलतियों के कारण आपका पेमेंट नहीं आया है और इसमें सुधार करने के बाद आपका पेमेंट आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। 

  • कई किसानों के खाते में किस्त समय पर नहीं पहुंचती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे ई-केवाईसी पूरी नहीं होना, आधार और बैंक खाते में जानकारी का मेल नहीं होना या जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं होना।
  • अगर आपके खाते में 2,000 रुपये नहीं आए हैं, तो सबसे पहले अपना पेमेंट स्टेटस चेक करें। अगर ई-केवाईसी अधूरी दिखाई दे रही है, तो उसे जल्द पूरा करवाएं।
  • ई-केवाईसी करने के लिए किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर OTP के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
  • इसके साथ ही अपने बैंक में जाकर यह भी पता करें कि आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है या नहीं और DBT की सुविधा चालू है या नहीं। अगर सभी जानकारी सही होने के बाद भी पैसा नहीं मिलता है, तो पीएम किसान पोर्टल के Helpdesk पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति को अपना OTP, बैंक पासवर्ड या गोपनीय जानकारी बिल्कुल न दें।

PM Kisan Payment Status Check 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related PM Kisan Payment Status Check 2026

Q. पीएम किसान योजना के तहत हर साल कितने रुपये मिलते हैं?

इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में बैंक खाते में भेजी जाती है।

Q. प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी ऊपर विस्तार पूर्वक बताई गई है। 

Q. पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी हुई?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है। किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने खाते में किस्त की स्थिति चेक कर सकते हैं।