October 13, 2026 · Latest Update

NREGA Job Card e-KYC Online 2026: घर बैठे मनरेगा जॉब कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करें?, जानें पूरा जानकारी

NREGA Job Card e-KYC Online: ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवार, जो मनरेगा के तहत काम करते हैं, उनके लिए जॉब कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की मदद से परिवार के सदस्यों को मनरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलती है। अब जॉब कार्ड से जुड़ी जानकारी को सही रखने और लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी की जरूरत पड़ती है। 

NREGA Job Card e-KYC Online
NREGA Job Card e-KYC Online

अगर आपके पास भी नरेगा जॉब कार्ड है और आप उसकी ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है। इस लेख में हम आपको NREGA Job Card e-KYC Online की पूरी जानकारी सरल शब्दों में बताएंगे। इसमें ई-केवाईसी का मतलब क्या है?, मनरेगा जॉब कार्ड ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?, मनरेगा जॉब कार्ड ई-केवाईसी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है? और ध्यान रखने वाली बातों के बारे में बताया गया है। 

NREGA Job Card e-KYC Online: Overview

Article NameNREGA Job Card e-KYC Online Kaise Kare?
Yojana Nameमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
Subjectमनरेगा जॉब कार्ड की e-KYC
Related Departmentग्रामीण विकास मंत्रालय
e-KYC Purposeमजदूर की पहचान और रिकॉर्ड का सत्यापन
IMP Documentsजॉब कार्ड और जरूरी पहचान विवरण
e-KYC Statusग्राम पंचायत या संबंधित कार्यालय से पता करें
Official Websitenrega.nic.in

NREGA Job Card e-KYC Online Kya Hai?

मनरेगा जॉब कार्ड ई-केवाईसी क्या है? यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें जॉब कार्ड धारक की पहचान और उससे जुड़ी जानकारी का सत्यापन किया जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी रिकॉर्ड में सही जानकारी रखना और पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने में मदद करना है। मनरेगा को अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्य अकुशल मजदूरी वाले काम की मांग कर सकते हैं। 

ई-केवाईसी के दौरान आधार कार्ड, जॉब कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी का मिलान किया जा सकता है। हालांकि, सभी राज्यों में ई-केवाईसी कराने का तरीका एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए किसी भी प्रक्रिया को शुरू करने से पहले अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या संबंधित मनरेगा कार्यालय से जानकारी लेना जरूर है। 

नरेगा जॉब कार्ड की ई-केवाईसी क्यों जरूरी है? 

जॉब कार्ड की जानकारी सही होना बहुत जरूरी है। यदि सरकारी रिकॉर्ड में नाम, आधार नंबर या अन्य विवरण गलत हैं, तो उन्हें ठीक करवाने की जरूरत पड़ सकती है। नहीं तो सरकार द्वारा जॉब कार्ड से कोई भी लाभ भारत को नहीं प्राप्त होगा। 

  • पहचान की पुष्टि: इससे लाभार्थी की पहचान की जांच करने में मदद मिलती है।
  • रिकॉर्ड में सुधार: गलत या पुरानी जानकारी को ठीक करवाने का रास्ता मिलता है।
  • योजना का लाभ: पात्र श्रमिकों से जुड़े रिकॉर्ड को सही रखने में सहायता मिलती है।
  • धोखाधड़ी रोकने में मदद: पहचान की जांच से गलत तरीके से लाभ लेने की संभावना कम की जाती है।
  • जानकारी का मिलान: जॉब कार्ड और दूसरे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज विवरण की जांच की जाती है।

NREGA Job Card e-KYC Important Documents Kya Hai?

मनरेगा जॉब कार्ड ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है? के बारे मे पुरी जानकारी निचे निम्नलिखित प्रकार से बताई गई है। 

  • नरेगा जॉब कार्ड: इसमें परिवार और पंजीकृत सदस्यों की जानकारी होती है।
  • आधार कार्ड: पहचान की पुष्टि के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है।
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर: यदि प्रक्रिया में ओटीपी मांगा जाता है, तो यह उपयोगी होगा।
  • बैंक खाते की जानकारी: बैंक रिकॉर्ड या भुगतान से जुड़ी जानकारी की जांच के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है।
  • परिवार के सदस्य का विवरण: नाम, उम्र और दूसरी जानकारी सही होनी चाहिए।

How To Online NREGA Job Card e-KYC?

नरेगा जॉब कार्ड ई-केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक स्टेप बाई स्टेप बताई गई है। 

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें

मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in पर जाएं। वेबसाइट पर उपलब्ध जॉब कार्ड, राज्य, ग्राम पंचायत और श्रमिकों से जुड़ी जानकारी के विकल्प देखें।

स्टेप 2: अपने राज्य और पंचायत का चयन करें

यदि जॉब कार्ड देखने का विकल्प उपलब्ध है, तो अपने राज्य, जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करें। इसके बाद संबंधित सूची में अपना नाम या जॉब कार्ड विवरण खोजें।

स्टेप 3: जॉब कार्ड की जानकारी जांचें

अपने नाम, जॉब कार्ड नंबर और परिवार के सदस्यों के विवरण को ध्यान से देखें। यदि किसी जानकारी में गलती है, तो उसे सुधारने के लिए ग्राम पंचायत या संबंधित मनरेगा कार्यालय से संपर्क करें।

स्टेप 4: ई-केवाईसी की सुविधा की पुष्टि करें

यदि आपके राज्य में जॉब कार्ड ई-केवाईसी की आधिकारिक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, तो उसके बताए गए निर्देशों का पालन करें। जहां आधार सत्यापन या ओटीपी की सुविधा दी गई हो, वहां अपनी जानकारी सावधानी से भरें।

स्टेप 5: सत्यापन पूरा करें

सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करें। यदि कोई आवेदन संख्या या रसीद मिलती है, तो उसे सुरक्षित रख लें।

स्टेप 6: स्थिति की जानकारी लें

यदि वेबसाइट पर ई-केवाईसी की स्थिति देखने का विकल्प मौजूद है, तो उससे जानकारी प्राप्त करें। ऑनलाइन सुविधा न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव या संबंधित मनरेगा कार्यालय से सहायता लें।

NREGA Job Card e-KYC Online Important Precautions

नरेगा जॉब कार्ड ई-केवाईसी करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जो नीचे कुछ इस प्रकार बताए गए हैं। 

  • केवल सरकारी या अधिकृत माध्यम का उपयोग करें।
  • किसी अनजान लिंक पर आधार नंबर या बैंक की जानकारी न भरें।
  • ओटीपी किसी दूसरे व्यक्ति को न बताएं।
  • जॉब कार्ड में नाम या दूसरी जानकारी गलत होने पर पहले सुधार की प्रक्रिया पूछें।
  • यदि बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी हो, तो अधिकृत केंद्र पर ही करवाएं।
  • ई-केवाईसी के नाम पर कोई व्यक्ति पैसे मांगे, तो पहले पंचायत या संबंधित कार्यालय से उसकी पुष्टि करें।
  • आवेदन या सत्यापन का कोई प्रमाण मिले, तो उसे अपने पास सुरक्षित रखें।

NREGA Job Card e-KYC Online: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

Related FAQ’s NREGA Job Card e-KYC Online 

Q. क्या नरेगा जॉब कार्ड की ई-केवाईसी घर बैठे कर सकते हैं? 

यह आपके राज्य में उपलब्ध आधिकारिक सुविधा पर निर्भर करता है। यदि ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो ग्राम पंचायत या संबंधित मनरेगा कार्यालय से सहायता लेनी होगी। 

Q. NREGA Job Card e-KYC Online क्या है? 

मनरेगा e-KYC एक डिजिटल पहचान सत्यापन प्रक्रिया होती है। जिसमे श्रमिक का आधार नंबर, बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग होता है।

Q. नरेगा जॉब कार्ड की ई-केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें?

इसकी डीटेल जानकारी ऊपर के लेख मे मौजूद है।