November 20, 2026 · Yojana

Rajasthan Free Scooty Yojana Merit List 2026: राजस्थान फ्री स्कूटी योजना की मेरिट लिस्ट हुई जारी, यहां चेक करें अपना नाम

Rajasthan Free Scooty Yojana Merit List 2026 :- राजस्थान में पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार द्वारा एक योजना शुरू किया गया है। जिसका नाम राजस्थान फ्री स्कूटी योजना 2026 है। ऐसे कई सारे छात्राएं हैं जिनको कॉलेज या दूसरे शिक्षण संस्थान तक आने-जाने में परेशानी होती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली छात्राओं के लिए रोजाना कॉलेज पहुंचना आसान नहीं होता। ऐसी स्थिति में स्कूटी मिलने से सभी छात्राएं अपनी पढ़ाई को जारी रख सकेंगी। 

राजस्थान सरकार की देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना 2026 और कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2026 के तहत पात्र छात्राओं का चयन किया जाता है। छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संबंधित योजना की सूची और कटऑफ देख सकती हैं। चलिए हम लोग जानते हैं कि राजस्थान फ्री स्कूटी योजना मेरिट लिस्ट 2026 को कैसे चेक करें? 

Article NameRajasthan Free Scooty Yojana Merit List 2026
योजना का नामRajasthan Free Scooty Yojana 2026
संबंधित योजनाएंदेवनारायण एवं कालीबाई भील स्कूटी योजना
शैक्षणिक सत्र2025-26
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख27 जुलाई 2026
चयन का आधारयोजना के नियम, पात्रता एवं मेरिट
सूची देखने का माध्यमऑनलाइन
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Free Scooty Yojana Merit List 2026 Latest Update

राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग ने देवनारायण गर्ल्स स्कूटी एवं प्रोत्साहन योजना और कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की थी। इसके साथ कालीबाई भील योजना की विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ सूची भी उपलब्ध कराई गई है।

जिन छात्राओं ने इन योजनाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब संबंधित सूची में अपना नाम और आवेदन से जुड़ी जानकारी देख सकती हैं। यदि आपका नाम सूची में है, तो इसका मतलब है कि आपको चयन से संबंधित जानकारी मिल गई है।   

Devnarayan Free Scooty Yojana Merit List 2026

देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना 2026 का उद्देश्य पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना की पात्रता पूरी करने वाली छात्राओं को निर्धारित नियमों के अनुसार स्कूटी या अन्य संबंधित प्रोत्साहन का लाभ मिल सकता है। वर्ष 2025-26 की फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2026 को जारी की गई थी। 

Kalibai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana Merit List 2026

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2026 भी राजस्थान की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत पात्र छात्राओं का चयन निर्धारित नियमों और संबंधित श्रेणी की मेरिट के आधार पर किया जाता है। इस योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट भी 27 जुलाई 2026 को जारी की गई थी। इसलिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करते समय सही विभाग और अपनी श्रेणी का चयन करना जरूरी है। गलत सूची खोलने से आपका नाम नहीं मिलेगा, भले ही आपने योजना के लिए आवेदन किया हो।

राजस्थान फ्री स्कूटी मेरिट लिस्ट 2026 में अपना नाम कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ खोलें।
  • वेबसाइट पर Online Scholarship या संबंधित छात्रवृत्ति अनुभाग में जाएं। 
  • अब आपको देवनारायण स्कूटी योजना या कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी योजना और श्रेणी के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट के लिंक को ओपन करना होगा। 
  • इतना करने के बाद आपके स्क्रीन पर संबंधित PDF दिखाई देने लगेगा। 
  • अब आप आसानी से पीडीएफ में अपना नाम देख सकते हैं। 

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Rajasthan Free Scooty Yojana Merit List 2026

Q. राजस्थान फ्री स्कूटी योजना की मेरिट लिस्ट कहां देखें?

आप राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाकर संबंधित योजना की मेरिट लिस्ट देख सकती हैं।

Q. कालीबाई भील स्कूटी योजना की मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर Online Scholarship अनुभाग खोलें। इसके बाद कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की सही श्रेणी वाली फाइनल मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम खोजें।