October 19, 2026 · Vacancy

Nagaland Police Constable GD Bharti 2026: 1137 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Nagaland Police Constable GD Bharti 2026: नागालैंड पुलिस कांस्टेबल GD भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नागालैंड पुलिस विभाग ने कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1,137 पदों को भरा जाएगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अवसर दिए गए हैं। हालांकि, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नागालैंड की मूल निवासी जनजातियों से जुड़ी जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। 

Nagaland Police Constable GD Bharti 2026
Nagaland Police Constable GD Bharti 2026

इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन शुरू होने की तारीख 31 अक्टूबर 2026 और अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता, उम्र और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें। जो हम नीचे के इस लेख में आपको विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं जैसे नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Nagaland Police Constable GD Bharti 2026: Overview

Article NameNagaland Police Constable GD Bharti 2026 Me Avedan Kaise Kare?
OrganizationNagaland Police
Recruiting AuthorityOffice of the Director General of Police, Nagaland, Kohima
Recruitment NameNagaland Police Constable Recruitment 2026
Post NameConstable (General Duty / GD)
Advertisement Date14 October 2026
Application Fee₹300
Total Posts1137
Apply ModeOnline
Official Websitehttps://police.nagaland.gov.in/

Nagaland Police Constable GD Recruitment 2026 Qualification

नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है? इस भर्ती मे योग्यता उम्मीदवार की जनजाति श्रेणी के अनुसार तय की गई है। अधिसूचना के अनुसार, संबंधित पिछड़ी जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए कम से कम कक्षा 6 पास होना जरूरी है। वहीं, अन्य पात्र नागा जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए कम से कम कक्षा 8 पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड या संबंधित शिक्षा संस्था से होनी चाहिए। आवेदन के समय योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा। 

Read More :- NBSE Nagaland Board Time Table 2027: जल्द जारी होगा एनबीएसई नागालैंड बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2027

Nagaland Police Constable GD Bharti 2026 Age Limit

नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 में आयु सीमा कितनी है? इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। 

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 37 वर्ष
  • सरकारी कर्मचारियों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिल सकती है।

Nagaland Police Constable GD Vacancy 2026 Physical Eligibility and Selection Process

पुलिस की नौकरी में शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को तय शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

  • पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई: 5 फीट 3 इंच
  • महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई: 5 फीट
  • पुरुष उम्मीदवारों की छाती: सामान्य 31 इंच और फुलाने पर 33 इंच
  • महिला उम्मीदवारों के लिए छाती का माप पुरुषों की तरह लागू नहीं होता।

नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है? 

  1. शारीरिक और मेडिकल मानक जांच
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. लिखित परीक्षा
  4. इंटरव्यू
  5. NCC प्रमाण पत्र के अंक, जहां लागू हों

शारीरिक दक्षता परीक्षा में अधिकतम 45 अंक, लिखित परीक्षा में 40 अंक, इंटरव्यू में 10 अंक और NCC प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 5 अंक निर्धारित हैं। इस प्रकार कुल 100 अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जा सकती है। उम्मीदवारों को हर चरण के लिए विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना होगा।

Nagaland Police Constable GD Vacancy 2026 Application Fee

नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी वैकेन्सी 2026 में कितना आवेदन शुल्क लगता है? इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ₹300 का परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए भुगतान करने से पहले अपनी जानकारी और आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें। 

Nagaland Police Constable GD Bharti 2026 Documents

नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है? के बारे में नीचे डिटेल से बताया गया है। 

  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र
  • नागालैंड का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जनजाति प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर, यदि पोर्टल पर मांगे जाएं
  • अन्य जरूरी प्रमाण पत्र, यदि लागू हों

How To Apply For Nagaland Police Constable GD Bharti 2026?

नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नागालैंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरण अपनाएं। 

  • सबसे पहले नागालैंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://ipr.nagaland.gov.in/  खोलें।
  • वेबसाइट पर Constable GD Recruitment 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
  • नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता, जिले और जनजाति से जुड़ी शर्तों को पढ़ें।
  • आवेदन पोर्टल पर जाकर जरूरी जानकारी भरें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से ₹300 आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को दोबारा जांचें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसकी रसीद या पुष्टि पेज सुरक्षित रखें।

Nagaland Police Constable GD Bharti 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Nagaland Police Constable GD Bharti 2026

Q. नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कांस्टेबल GD के कुल 1,137 पद हैं। इसमें नियमित और बैकलॉग पद शामिल हैं। 

Q. नागालैंड पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और 30 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे।