October 17, 2026 · Admit Card & Answer Key

Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड

Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक बहुत जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगी है। 

Jharkhand TET Admit Card 2026
Jharkhand TET Admit Card 2026

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, झारखंड टीईटी परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। इस लेख में हम झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 को कैसे डाउनलोड करें?, झारखंड टीईटी 2026 की परीक्षा कब शुरू होगी? और जरूरी निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी नीचे केस लेख में विस्तार पूर्वक बताई गई है।

Jharkhand TET Admit Card 2026: Overview

Article NameJharkhand TET Admit Card 2026 Ko Kaise Download Kare?
Conducting AuthorityJharkhand Academic Council (JAC), Ranchi
Short NameJTET / JHTET 2026
Examination LevelState Level
Jharkhand TET Admit Card 2026 Kab Aayega?15 October 2026
Jharkhand TET Exam 2026 Kab Hoga?01 November 2026 (Sunday)
Examination ModeOffline
Exam Duration2 Hours 30 Minutes per Paper
Number of Shifts2
Admit Card Portaljactetonline.com
Official Websitejac.jharkhand.gov.in

JTET Admit Card 2026 Out 

झारखंड TET एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ और https://jacexamportal.in/ के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता जांचना है। इसलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने जरूरी है। 

Details Mentioned on Jharkhand TET Admit Card 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे बिना जांचे सीधे रख देना सही नहीं है। इसमें दी गई जानकारी परीक्षा के दिन बहुत काम आती है। यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो समय रहते संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना जरूरी है। एडमिट कार्ड में आमतौर पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पता दिया होता है। इसमें परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी लिखे होते हैं। 

JTET Exam Date and Schedule 2026

झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए JTET 2026 की परीक्षा 1 नवंबर को होने वाली है। जेएसी की अधिसूचना संख्या 62/2026 के मुताबिक, परीक्षा राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का समय अलग-अलग रखा गया है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया गया है, जिसमें कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग समय सारणी निर्धारित की गई है।

परीक्षा स्तरसमय
उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
प्राथमिक (कक्षा 1-5) दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक

How To Download Jharkhand TET Admit Card 2026?

झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 को कैसे डाउनलोड करें? के बारे में पूरी जानकारी नीचे डिटेल में बताइए जिसे फॉलो करके आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर JTET 2026 से संबंधित लिंक खोजें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • आवश्यक जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में लिखे नाम, परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र की जानकारी जांच लें।
  • इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

Jharkhand TET Admit Card 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related JTET Admit Card 2026

Q. झारखंड TET एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुआ?

15 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। 

Q. झारखंड टीईटी 2026 की परीक्षा कब होगी?

उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, झारखंड टीईटी परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।