November 1, 2026 · Vacancy

Jharkhand Civil Court Office Attendant Recruitment 2026: झारखंड सिविल कोर्ट में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, आवेदन हुआ शुरू, जल्दी करें

Jharkhand Civil Court Office Attendant Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सिविल कोर्ट की ओर से ऑफिस अटेंडेंट (अनुसेवक/आदेशपाल) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत 10वीं पास उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें ज्यादा शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। केवल मैट्रिक पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप झारखंड में रहकर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर हो सकता है। इस लेख में भर्ती से जुड़ी पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, जरूरी दस्तावेज और झारखंड सिविल कोर्ट भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें? के बारे में पूरी प्रक्रिया पूरी प्रक्रिया नीचे विस्तार पूर्वक बताई गई है। 

Jharkhand Civil Court Office Attendant Recruitment 2026: Overview

Article NameJharkhand Civil Court Office Attendant Recruitment 2026
विभागव्यवहार न्यायालय, गुमला
पद का नामअनुसेवक/आदेशपाल
कुल पद17
विज्ञापन संख्या01/2026
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
चयन प्रक्रियास्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू
वेतन₹18,000 से ₹56,900
आवेदन की अंतिम तारीख20 नवंबर 2026
Official WebsiteClick Here

Jharkhand Civil Court Office Attendant Bharti 2026

झारखंड के गुमला व्यवहार न्यायालय की ओर से विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत अनुसेवक और आदेशपाल के 17 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ न्यायालय के कार्यालय में जमा करना होगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती न हो।

Jharkhand Civil Court Office Attendant Vacancy 2026

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 17 पदों को अलग-अलग वर्गों के लिए रखा गया है। इसमें सामान्य वर्ग के साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। 

श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण:

  • सामान्य वर्ग (UR): 07 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 01 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 07 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 02 पद
  • कुल पद: 17

Jharkhand Civil Court Office Attendant Recruitment 2026 Qualification

झारखंड सिविल कोर्ट कार्यालय परिचारक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास मैट्रिक की मार्कशीट और प्रमाण पत्र होना चाहिए।

Jharkhand Civil Court Office Attendant Bharti 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। आयु की गणना 15 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार: अधिकतम 35 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार: अधिकतम 38 वर्ष
  • SC/ST वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार: अधिकतम 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

Jharkhand Civil Court Office Attendant Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 के अंतर्गत ₹18,000 से ₹56,900 तक का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं। वास्तविक वेतन और सुविधाओं की जानकारी नियुक्ति से जुड़े सरकारी नियमों के अनुसार होगी।

Jharkhand Civil Court Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथि

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 13 अक्टूबर 2026
  • आवेदन शुरू होने की तारीख: शुरू हो चुकी है
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 20 नवंबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन

Jharkhand Civil Court Vacancy 2026 Documents

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताए गए हैं। 

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र, यदि मांगा गया हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निर्धारित आवेदन फॉर्म
  • स्वयं के पते वाला ₹56 का डाक टिकट लगा लिफाफा
  • सरकारी नौकरी में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए NOC, यदि लागू हो

Jharkhand Civil Court Bharti 2026 Selection Process

झारखंड सिविल कोर्ट की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल आवेदन के आधार पर नहीं किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताए गए हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन निर्धारित नियमों और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

How To Apply For Jharkhand Civil Court Bharti 2026?

इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले गुमला जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर भर्ती या Recruitment वाले विकल्प को खोलें।
  • Jharkhand Civil Court Office Attendant Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित आवेदन फॉर्म और प्रवेश पत्र के प्रारूप को प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म को निर्देशानुसार अपने हाथ से हिंदी में भरें।
  • फॉर्म में अपना नाम, पता, जन्मतिथि और शैक्षणिक जानकारी सही-सही लिखें।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लगाएं।
  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और ₹56 का डाक टिकट लगा स्वयं के पते वाला लिफाफा संलग्न करें।
  • अब पूरा आवेदन व्यक्तिगत रूप से जमा करें या रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें।

आवेदन भेजने का पता:

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
व्यवहार न्यायालय, गुमला,
झारखंड – 835207।

ध्यान रखें कि आवेदन 20 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक न्यायालय कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन भेज दें।

Jharkhand Civil Court Recruitment 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Jharkhand Civil Court Recruitment 2026

Q. झारखंड सिविल कोर्ट ऑफिस अटेंडेंट वैकेन्सी 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत गुमला व्यवहार न्यायालय में अनुसेवक और आदेशपाल के कुल 17 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q. झारखंड सिविल कोर्ट ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पूरी जानकारी ऊपर के लेख में विस्तार पूर्वक डिटेल में बताई गई है। 

Q. झारखंड सिविल कोर्ट भर्ती 2026 में आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?

उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।