November 3, 2026 · Board

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 Out: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का डमी एडमिट कार्ड 2027, यहां से करें डाउनलोड

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए Dummy Admit Card जारी कर दिया गया है। अब विद्यार्थी अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने विद्यार्थियों को गलतियों में सुधार करवाने का भी मौका दिया है। 

कई बार परीक्षा फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि या विषय से जुड़ी गलतियां हो जाती हैं। ऐसी गलतियों को ठीक करवाने के लिए ही बोर्ड डमी एडमिट कार्ड जारी करता है। अगर आपके एडमिट कार्ड में भी कोई गलती है तो उसे समय रहते अपने स्कूल के माध्यम से ठीक करवा सकते हैं। बिहार बोर्ड की ओर से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और सुधार करवाने की सुविधा 1 नवंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक दी गई है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में नीचे बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2027 को कैसे डाउनलोड करें? और बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2027 कब आएगा? इसके बारे में पूरी डिटेल जानकारी नीचे की इस लेख में विस्तार पूर्वक जानेंगे। 

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: Overview

Article NameBihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 Ko Kaise Download Kare?
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नामबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027
कक्षा10वीं
एडमिट कार्ड का नामDummy Admit Card
डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख31 अक्टूबर 2026
डाउनलोड शुरू होने की तारीख1 नवंबर 2026
डाउनलोड की अंतिम तारीख7 नवंबर 2026
सुधार की अंतिम तारीख7 नवंबर 2026
परीक्षा का वर्ष2027
Official Websitehttps://exam.biharboardonline.org/

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Kab Aayega?

बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। विद्यार्थी 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस डमी एडमिट कार्ड में विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की जानकारी को सही करवाना है। 

अगर किसी विद्यार्थी के एडमिट कार्ड में नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, फोटो, विषय या दूसरी जानकारी गलत दिखाई देती है तो उसे तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक को बताना चाहिए। ध्यान रखें कि डमी एडमिट कार्ड और फाइनल एडमिट कार्ड अलग-अलग होते हैं। डमी एडमिट कार्ड केवल जानकारी की जांच और सुधार के लिए जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए बाद में बोर्ड की ओर से फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

How To Download Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027?

जिनको नहीं पता कि बिहार बोर्ड 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2027 को कैसे डाउनलोड करें? तो इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाई स्टेप डिटेल में दी गई है जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org/  पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर Dummy Admit Card/Correction का विकल्प देखें।
  • इसके बाद विद्यार्थियों के लिए दिए गए Dummy Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

अगर किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है तो वह अपने स्कूल में जाकर भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

BSEB 10th Dummy Admit Card 2027 में गलती होने पर सुधार कैसे करवाएं?

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे जरूरी काम उसमें दी गई जानकारी को चेक करना है। यदि किसी विद्यार्थी को कोई गलती मिलती है तो उसे तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क करना चाहिए। बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड में जरूरी सुधार करवाने के लिए 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक का समय दिया है। विद्यार्थी अपनी गलती स्कूल को बताएंगे और स्कूल की ओर से बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन सुधार किया जाएगा। विद्यार्थियों को इन जानकारियों की खास तौर पर जांच करनी चाहिए। जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं। 

  • विद्यार्थी का पूरा नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • जन्मतिथि
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • स्कूल का नाम और कोड
  • विद्यार्थी की फोटो
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा के विषय और विषय कोड
  • लिंग और दूसरी व्यक्तिगत जानकारी

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027

Q. बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2027 कब जारी हुआ?

बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।

Q. बिहार बोर्ड 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2027 को कहां से डाउनलोड करें?

विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।