October 26, 2026 · Yojana

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27: मिलेगा 12 हजार की छात्रवृति, जाने डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27:- हरियाणा सरकार ने अभी हाल फिलहाल में डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026-27 को शुरू किया है। यदि आप लोग हरियाणा राज्य के हैं और आपने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट या स्नातक में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026 के तहत योग्य उम्मीदवारों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।

ऐसे बहुत सारे विद्यार्थी होंगे जिनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी जिसकी वजह से वह लोग पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं उन्हीं को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। इसके तहत योग्य विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चलिए हम लोग डिटेल में जानते हैं कि डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026 में आवेदन कैसे करें? और डॉ भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना क्या है?

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27: Overview

Article NameDr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026 Me Avedan Kaise Kare?
योजना का नामडॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
शैक्षणिक सत्र2026–27
राज्यहरियाणा
आवेदन शुरू17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
अप्लाइ मोडOnline
वार्षिक पारिवारिक आय₹4 लाख से कम
छात्रवृत्ति राशिपात्रता के अनुसार ₹8,000 से ₹12,000 तक
Official Websitesaralharyana.gov.in

डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026-27 क्या है? – Dr BR Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana

यह एक प्रकार का योजना है जिसको हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति दिया जाता है। जैसा कि आपको पता होगा कि ऐसे बहुत सारे गरीब परिवार होते हैं जो अपने बच्चों को पढ़ाने में सक्षम नहीं होते हैं। उन्हीं बच्चों को देखते हुए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी पढ़ाई जारी रख सके। यदि आप हरियाणा राज्य से हैं और आप दसवीं, 12वीं या स्नातक की डिग्री में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो आपको इस योजना के तहत छात्रवृत्ति मिल सकता है। 

डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना का उद्देश्य क्या है? – Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana

यह योजना 17 अगस्त 2026 को शुरू किया गया है। इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 रखी गई है। काफी लोग जानना चाह रहे हैं कि डॉ बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? आर्थिक रूप से कमजोर छात्र यदि हाई स्कूल, इंटरमीडिएट या स्नातक में अच्छा अंक प्राप्त किया हो तो उसको आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए छात्रवृत्ति दिया जाएगा। ताकि छात्र अपने आगे की पढ़ाई को जारी रख सके।

डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026-27 में कितने रुपए मिलेंगे?

हरियाणा सरकार की ऑफिशल नोटिस के अनुसार योग्य विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 8000 से ₹12000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अनुसूचित जाति का विद्यार्थी यदि 10वीं पास करता है और पात्रता पूरी है तो उसको ₹8000 तक मिलेंगे। वहीं 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन में प्रवेश लेने के लिए उसको 8000 से 10000 रुपए मिलेंगे और यदि वह स्नातक के बाद कोई स्नाकोत्तर में प्रवेश करना चाहता है तो उसे 9000 से 12000 तक मिलेंगे। 

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27 Eligibility 

  • विद्यार्थी हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख से कम होनी चाहिए।
  • पिछली परीक्षा में अर्थात हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक में अच्छे अंक प्राप्त होने चाहिए।

चलिए हम लोग टेबल के माध्यम से समझते हैं कि कितना प्रतिशत अंक होने चाहिए।

श्रेणी और परीक्षाग्रामीण क्षेत्रशहरी क्षेत्र
अनुसूचित जाति – 10वीं60%70%
अनुसूचित जाति – 12वीं70%75%
अनुसूचित जाति – स्नातक60%65%
पिछड़ा वर्ग-A – 10वीं60%70%
पिछड़ा वर्ग-B और सामान्य वर्ग – 10वीं75%80%

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27 Documents 

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड ( other identity card )
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • विद्यार्थी का फोटो
  • वर्तमान स्कूल का identity card
  • बैंक अकाउंट की डिटेल
  • पोर्टल द्वारा मांगे गए अन्य प्रमाण पत्र

How to Apply For Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27? 

यदि आपको जानकारी नहीं है कि डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026 में आवेदन कैसे करें? तो चलिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी जानते हैं

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब दिखाई दे रहे रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करके अकाउंट बनाना होगा।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपको डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छात्र योजना 2026-27 पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन फार्म खुलने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करके दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • आवेदन पत्र को एक बार पुनः चेक कर लें। उसके बाद फॉर्म को जमा कर दें और आवेदन संख्या या रसीद प्राप्त कर लें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27

Q. डॉ बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने की पूरी जानकारी ऊपर हमने लेख में बताई है।

Q. डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना 2026 में कितने रुपए मिलेंगे?

इस योजना के तहत योग विद्यार्थियों को सालाना 8 से ₹12000 दिए जाएंगे।

Q. डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? 

इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है।