October 23, 2026 · Vacancy

AIIMS Delhi Early Stage Researcher Bharti 2026: एम्स दिल्ली अर्ली स्टेज रिसर्चर भर्ती 2026 के लिए आवेदन हुआ शुरू, मिलेगा ₹1,04,000 की सैलरी

AIIMS Delhi Early Stage Researcher Bharti 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एम्स दिल्ली ने Early Stage Researcher के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती एक खास रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए की जा रही है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मुंह के कैंसर की शुरुआती जांच करने वाले टूल पर काम किया जाएगा। 

इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को हर महीने ₹1,04,000 का तय वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री के साथ AI, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग का अनुभव होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजने के साथ ऑनलाइन फॉर्म भी भरना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 रखी गई है। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को एम्स दिल्ली अर्ली स्टेज रिसर्चर भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें? के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। 

AIIMS Delhi Early Stage Researcher Recruitment 2026: Overview

Article NameAIIMS Delhi Early Stage Researcher Bharti 2026
संगठन का नाम अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
पद का नाम अर्ली स्टेज रिसर्चर
सैलरी Rs 1,04,000/-
आवेदन शुल्क Not specified in the notification
जॉब लोकैशन नई दिल्ली
आवेदन का माध्यम E-mail (project.email.cv@gmail.com) and Google Form
आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026
Official Websitehttps://www.aiims.edu/

AIIMS Delhi Early Stage Researcher Vacancy 2026

एम्स दिल्ली की यह भर्ती शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित रिसर्च प्रोजेक्ट के अंतर्गत निकाली गई है। इस पद पर चुने गए उम्मीदवार को नई तकनीक के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र में रिसर्च करने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती में योग्य चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹1,04,000 का तय वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री के साथ AI, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग का अनुभव होना जरूरी है।

AIIMS Delhi Early Stage Researcher Bharti 2026 Qualification

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस या इनसे संबंधित विषय में B.Tech., M.Tech. या M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास AI/ML और डीप लर्निंग के क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव होना जरूरी है। 

केवल डिग्री होना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि इस पद पर काम करने के लिए तकनीकी जानकारी और काम का अनुभव भी महत्वपूर्ण है। यदि उम्मीदवार को AI या मशीन लर्निंग मॉडल बनाने का अनुभव है, तो यह उसके लिए उपयोगी हो सकता है। इसके अलावा NLP, बड़े भाषा मॉडल (LLM), कंप्यूटर विजन, मल्टीमॉडल AI और मॉडल को उपयोग में लाने से जुड़ा अनुभव भी अतिरिक्त योग्यता के रूप में लाभदायक हो सकता है।

एम्स दिल्ली अर्ली स्टेज रिसर्चर भर्ती 2026 में सैलरी कितना मिलता है?

एम्स दिल्ली अर्ली स्टेज रिसर्चर पद के लिए चयनित उम्मीदवार को हर महीने ₹1,04,000 का तय वेतन दिया जाएगा। यह वेतन इस पद के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह एक विशेष रिसर्च प्रोजेक्ट से जुड़ा पद है। इस काम में चुने गए उम्मीदवार को AI और मशीन लर्निंग की मदद से मुंह के कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए तैयार किए जा रहे टूल से संबंधित रिसर्च करनी होगी। इस तरह के काम में तकनीकी समझ, समस्या को हल करने की क्षमता और रिसर्च से जुड़े काम का अनुभव होना चाहिए।

AIIMS दिल्ली अर्ली स्टेज रिसर्चर भर्ती 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

चलिए हम लोग इसके बारे में नीचे पूरे डॉक्यूमेंट का विवरण जानते हैं। 

  • शैक्षणिक डिग्री और अंकपत्र
  • अपडेट किया हुआ बायोडाटा या CV
  • AI/ML और डीप लर्निंग में अनुभव का प्रमाण
  • रिसर्च से जुड़े काम का विवरण
  • पहचान पत्र, यदि मांगा गया हो
  • हाल की फोटो, यदि आवेदन में जरूरी हो
  • अन्य प्रमाण पत्र, जिनकी मांग आधिकारिक नोटिस में की गई हो। 

How To Apply For AIIMS Delhi Early Stage Researcher Bharti 2026?

AIIMS दिल्ली अर्ली स्टेज रिसर्चर भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाई स्टेप डिटेल में बताए गए हैं। जिससे फॉलो करके आप आसानी से इस फॉर्म में आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Early Stage Researcher भर्ती का नोटिस खोलें।
  • नोटिस में दी गई योग्यता, जरूरी अनुभव और आवेदन की शर्तें ध्यान से पढ़ें।
  • अपना आवेदन तैयार करें और उसमें शैक्षणिक योग्यता, काम के अनुभव तथा रिसर्च अनुभव की जानकारी शामिल करें।
  • अपनी डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, बायोडाटा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की साफ प्रतियां तैयार करें।
  • सभी जरूरी कागजात को निर्देश के अनुसार एक PDF फाइल में रखें।
  • इस PDF फाइल को नोटिस में दिए गए ईमेल पते पर भेजें।
  • इसके बाद भर्ती के लिए निर्धारित Google Form भी भरें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें और आवेदन की अंतिम तारीख का ध्यान रखें।

आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 है। अधूरा आवेदन या समय सीमा के बाद भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसलिए उम्मीदवार अंतिम दिन का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करना जरूरी है। 

AIIMS Delhi Early Stage Researcher Bharti 2026: Links 

Home PageClick Here
Official NotificationClick Here
Official NotificationCheck Here

FAQ’s Related AIIMS Delhi Early Stage Researcher Bharti 2026

Q. एम्स दिल्ली अर्ली स्टेज रिसर्चर वैकेन्सी 2026 में आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 है। 

Q. AIIMS दिल्ली अर्ली स्टेज रिसर्चर भर्ती 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी? 

चयनित उम्मीदवार को ₹1,04,000 प्रति माह का तय वेतन दिया जाएगा।